आइ लव यू पहले कहने के फ़ायदे

लड़कियाँ अक्सर अपनी धुन में रहती हैं, लोग सोचते हैं कि निर्णय बड़े हो या फिर छोटे लड़कों को रिश्तों को आगे ले जाना चाहिए, जैसे रात आप कहाँ गुज़ारेंगे, किस रेस्टोरेंट में आप जायेंगे, और पहली बात आइ लव यू भी लड़कों को कहना चाहिए। लेकिन हर बात लड़कों पर ही छोड़ दी जाए इस बात का कोई तुक नहीं बनता है, और कोई कारण नहीं है कि लड़कियों को आगे बढ़कर ख़ुद सामने नहीं आना चाहिए। ज़िंदगी की दूसरी चीज़ों की तरह, इन बातों में भी टाइमिंग का मायने रखती है।

आइ लव यू

1. लड़का चाहता है कि आप पहल करें

अगर आप सोच रही हैं कि बात आइ लव यू कहने तक आ गई है तो वह भी आपसे यही शब्द सुनना चाहता है क्योंकि आपकी तरह उसे भी रिजेक्शन का डर लगता है।

2.साथ होना इस पहल से ज़्यादा ज़रूरी है

आज से 10 बाद जो बात सबसे ज़्यादा मायने रखेगी, वह है कि आप दोनों साथ हैं और सर से पैर तक एक दूसरे के हैं। पहले आइ लव यू किसने कहा यह बात इतनी ज़रूरी नहीं है।

3. आइ लव यू कहने में घबराहट और डर

अगर आप दूसरी बात डेट पर नहीं जा रहे हैं तो ऐसा शायद ही होगा कि वह आपसे आइ लव यू सुनने के बाद भाग जायेगा। अगर आपके मन में फिर भी दुविधा में है तो आप अपने रिलेशनशिप से कुछ और चाहते हैं, आपको रिश्ते को आगे को बढ़ाने के बारे में दुबारा सोचना चाहिए।

4. लड़कों को पहले सुनना पसंद होता है

आइ लव यू का जवाब देने का प्रेशर इसे पहले कहने से कम होता है। इसे पहले कहकर अपनी पसंद के ऊपर फ़ेवर कर सकते हैं, अपने प्यार के लिए इतना तो करना बनता है।

आइ लव यू - प्यार का इज़हार

5. आपके कहने के बाद एक्सेप्ट करना बुरा नहीं है

आइ लव यू कहना किसी से हाथ मिलाने के लिए पहले हाथ आगे बढ़ाने की तरह नहीं है। आप पहले क़दम आगे बढ़ा दें तो फ़ासला जल्दी कम हो जाता है। लड़का थोड़ा स्लो हो तो लड़की को पहल करके बाज़ी मार लेनी चाहिए।

6. आप इसके बाद चैन की सांस लेंगी

याद कीजिए कि जब आपने बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रही थीं तब आपको पेपर देने से पहले कितनी घबराहट होती थी। लेकिन एक बार एग्ज़ाम ओवर हुए नहीं, कि आपके सिर से कितना बड़ा बोझ हल्का हो जाता था। इसलिए ख़ुद आगे बढ़िए और इस सस्पेंस को ख़त्म कर दीजिए।

7. प्यार में होने के एहसास को सुखद बन लीजिए

आप दोनों सच्चे प्यार की चट्टान पर खड़े हैं इससे ज़्यादा रोमांचक बात क्या होगी? रिस्क कम हो जाता है जब आप समय से अपने प्यार का इज़हार करके प्यार का सुखद एहसास ले सकती हैं। अगर आप सच का सामना करने से डरती रहेंगी तो आपको चोट लगने के बाद और भी दर्द होगा।

8. पहल करने से रिश्ते मज़बूत बनते हैं

कही सुनी बातों पर विश्वास करने की बजाय जब आप ख़ुद ही पहल करके फ़ीलिंग शेअर करेंगी तो कोई ग़लतफ़हमी नहीं रह जाएगी, और स्पष्ट बात करने से अच्छी बात और नहीं है।

आइ लव यू - प्यार का लम्हा

9. रिश्ते में अनिश्चितता ख़त्म हो जाएगी

जब आप लड़के से आइ लव यू कहकर अपने प्यार का इज़हार करती हैं और उसका जवाब होता है, वो आपको पसंद करता है लेकिन प्यार नहीं करता है तो आप ज़िंदगी में आगे बढ़ सकती हैं। यह सब मुश्किल होगा, लेकिन कष्टदायी कम होगा।

10. आपको बार बार कहने का मौक़ा मिल जाएगा

पहली बार इज़हार करने में बड़ा डर लगता है, लेकिन एक बार कह देने के बाद आप यही बात जितनी बार चाहें उतनी बार कह सकने के लिए स्वतंत्र हो जायेंगी। क्या रिश्ते में इस तरह के पलों का पूरा मज़ा नहीं लेना चाहेंगी?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *