ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने के ग़लत तरीक़े

हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आता है, हर लड़की और लड़के के रिलेशनशिप में भी ऐसा होता है। कई बार आप किसी कारण अपना रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं और अपने ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने की सोचती हैं।

कई बार ब्रेकअप करना उतना दर्द भरा नहीं होता है, जितना कि सच बताना। जब आपको अपने ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करना हो तो एक सुलझा हुआ और सच्चाई भरा रास्ता अपनाना चाहिए। अक्सर लड़कियाँ ब्रेकअप करते समय लड़कों से बहुत बुरा बर्ताव करती हैं। अगर आपका रिश्ता अच्छा रहा हो तो आपको उसे ग़लत तरीक़े से ख़त्म नहीं करना चाहिए। आपको ग़लत तरीक़े से ब्रेकअप अपने रिलेशनशिप की अच्छी यादों को ख़राब नहीं करना चाहिए। हो सकता है फ़्यूचर में कभी आप अपने एक्स से मिलो और फिर से फ़्रेंडशिप करने की सोचो लेकिन आपने अभी ग़लत तरीक़े से ब्रेकअप किया तो कल आप उसके सामने जाने की भी हिम्म्त नहीं होगी।

ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप

वैसे को आपका ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप होना ही नहीं चाहिए लेकिन फिर भी कभी ऐसी परिस्थिति हो जाए कि ब्रेकअप के अलावा कोई और रास्ता ही न बचे तो हम यहाँ ब्रेकअप से रिलेटेड कुछ प्वाइंट लेकर आए हैं, जिनसे आप एक ब्रेकअप को बहुत बुरा या ख़राब होने से बचा सकते हैं। ताकि बाद में कभी आपको अपने किए पर पछतावा न हो।

ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने के ग़लत तरीक़े

1. बात छुपाना

यक़ीन मानिए इससे आपको कोई फ़ायदा नहीं होगा क्योंकि आपके ब्वॉयफ़्रेंड को पता ही नहीं होगा कि आप ऐसा क्यों कर रही हो? वो आपसे बार बार मिलने की कोशिश करेगा और पूछेगा कि – क्या प्रॉब्लम है? आपका ब्वॉयफ़्रेंड आपको लगातार मैसेज और काल करता रहेगा जब तक आप उसे सच नहीं बता देती। इससे उसे बहुत ज़्यादा हर्ट होगा।

2. हमेशा फ़्रेंड रहेंगे

हम हमेशा फ़्रेंड बने रहेंगे, ये सुनने में बेशक अच्छा लगता है लेकिन ये चीज़ आप दोनों के लिए सिचुएशन को और मुश्किल बना देगी। क्योंकि आप एक रिलेशनशिप में रह चुके हो इसलिए आप फ़्रेंड बने नहीं रह सकते। उसके लिए आपको सिर्फ़ दोस्त बने रहना बहुत मुश्किल होगा और इस तरह आप उसे ज़्यादा दुख दोगी।

We'll friend forever

3. दोस्त से बात पहुंचाना

ये एक बच्चों वाली हरक़त होगी और एक डरपोक व्यक्ति की निशानी भी। अगर आपमें रिलेशनशिप को स्टार्ट करने की हिम्मत थी तो आपको सच बताने की हिम्मत भी ख़ुद करनी चाहिए। हिम्मत करके सच बोलना अच्छा रहेगा बजाय कि किसी दोस्त के ज़रिए अपना मैसेज ब्वॉयफ़्रेंड तक पहुंचाना।

4. धोखा देना

अगर ब्रेकअप करने का सबसे बुरा कोई तरीक़ा होगा तो वह यही हो सकता है। इससे आपके ब्वॉयफ़्रेंड को बहुत दुख पहुंचेगा और वह कोई ग़लत हरक़त भी कर सकता है। इससे आपके नए रिलेशनशिप में भी प्रॉबल्म हो सकती है, क्योंकि नया ब्वॉयफ़्रेंड ये ज़रूरी सोचेगा कि जब आपने पहले ब्वॉयफ़्रेंड को धोखा दिया तो उससे भी कर सकती हो। चीज़ों को और बुरा करने की बजाय हिम्मत और ईमानदार बनके अपने ब्वॉयफ़्रेंड को सच बताना ज़्यादा अच्छा रहेगा।

5. टेक्स्ट मैसेज भेजना

ये आपके लिए बहुत आसान हो सकता है कि – सब ख़त्म, लिखकर सेंड कर देना और अपनी तरफ़ से सब ख़त्म कर देना पर ये में ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने एक बहुत ही बुरा तरीक़ा होगा। आपको उसे बताना चाहिए कि क्या प्रॉब्लम हुई और आप अब उसके साथ क्यों रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।

Never text about breakup

6. बद्‌तमीज़ी से बात करना

अगर आपको ऐसा लगता है कि आप उसके साथ बुरा बर्ताव करके और उसे नीचा दिखा कर अपना काम निकाल लेंगी तो ये आपकी भूल हो सकती है। हो सकता है इससे आपके ब्वॉयफ़्रेंड को बात ठीक से समझ न आये और रिश्ता और भी बिगड़ जाए। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ ऐसा हो जाए जैसा आपने कभी सोचा भी न हो।

7. फ़ेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेट्स बदलना

अगर आप फ़ेसबुक पर अपना रिलेशनशिप स्टेट्स बदलकर ‘सिंगल‘ कर दो तो हो सकता है कि वो आपका स्टेट्स पढ़े ही न और आपकी बात आप तक रह जाए। ये अपने ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने के सबसे घटिया तरीक़ों से एक है। इससे दुनिया भर में आपकी बात का ढिंढोरा पिट जाएगा और जिसे होनी चाहिए वो अंजान रहेगा।

8. पब्लिक में ब्रेकअप

अगर आपने पब्लिक में उससे ब्रेकअप की तो हो सकता है कि आपका ब्वॉयफ़्रेंड सबके सामने आपकी इंसल्ट कर दे, जिससे आपका ड्रामा बन जाए। सच मानिए इससे बेवकूफ़ी भरा आइडिया दूसरा नहीं होगा।

Girl shouting on boy

अगर आपको हमारे ब्वॉयफ़्रेंड से ब्रेकअप करने के तरीक़े में कोई प्वाइंट ग़लत लगा हो तो आप इस बारे में कुछ कहना चाहते हों तो नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में अपने मन की बात लिख सकते हैं वो हम तक पहुंच जाएगा। अगर आपके पास कोई कहानी, टिप्स या सजेशन है तो ज़रूर शेअर करें। कोई प्रॉब्लम हो तो पूछें, आपकी हेल्प ज़रूर करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *