रवा उपमा बनाने की विधि

उपमा एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जिसे ब्रेकफास्ट में खाया जाता है। इसे रवा / सूजी / सेमोलीना और दूसरी आवश्यक सामग्री के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि इसके बारे में सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। आइए सूजी का उपमा / रवा उपमा बनाने की विधि / Rava Upma Recipe in Hindi जानते हैं।

रवा उपमा रेसिपी

सूजी उपमा / रवा उपमा / Rava Upma Recipe

आवश्यक सामग्री

रवा / सूजी / सेमोलीना – ½ कप
तेल / घी – 1 चम्मच
राई के दाने – ½ छोटा चम्मच
चना दाल  – 1 छोटा चम्मच
जीरा – ¼ छोटा चम्मच
उरद दाल – 1 छोटा चम्मच
काजू – 6 से 8 टुकड़े
करी पत्ते – 8 से 10
छोटा प्याज (बारीक काटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बीच से काटी हुई) – 1
अदरक बारीक पिसी हुई – ½ छोटा चम्मच
हींग – 1 चुटकी
पानी – 1½ कप
लेमन जूस – स्वादानुसार
नमक – आवश्यकतानुसार

सूजी उपमा / रवा उपमा रेसिपी

1. एक पैन में धीमी से मध्यम आंच पर रवा को कुरकुरे होने तक भूनें। रवे का रंग गहरा न होने दें। अब इसे दूसरे बर्तन में डालकर ठंडा होने दें।

2. उसी पैन में 1 चम्मच तेल डालकर, उरद दाल, चना दाल, राई के दाने, जीरा और काजू डालें। दाल के सुनहरा होने तक भूनें।

3. अब कटा हुआ प्याज, अदरक पेस्ट, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। 2 मिनट भूनें और हींग मिला लें।

4. पानी डालकर आवश्यकता अनुसार नमक मिलाएं।

5. पानी को उबाल आने तक गर्म करें। एक हाथ से रवा डालते हुए दूसरे हाथ में रवे को कलछुल से चलाते जाएं। किसी तरह की गांठ न रह जाएं।

6. इसे ढककर धीमी आंच पर पानी खत्म होने तक पकाएं। लगभग 1 या 2 मिनट में पानी भाप बनकर उड़ जाता है।

7. ढक्कन हटाकर फिर चलाएं। चूल्हा बुझाकर इसे फिर ढक दें। रवा उपमा को 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।

8.  इसे गर्निश के लिए ऊपर से लेमन जूस और घी डाल सकते हैं।

9. आप रवा उपमा को चटनी, अचार, पापड़ या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।

दोस्तों, आपको यह सूजी उपमा / रवा उपमा रेसिपी जरूर पसंद आएगी। इसे बनाने और खाने का अनुभव हमारे साथ जरूर शेअर कीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *