रिफ्रेशिंग जूस बनाने की विधि

आज हम आपकों गर्मी में कूल और एनर्जेटिक बने रहने के लिए रिफ़्रेशिंग जूस बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जूस गन्ने का रस और नारियल के पानी से बना है। नारियल का पानी आपको फ्रेश बनाता है। साथ ही वज़न कम करने में भी सहायक है। गन्ने का रस का सेवन नींबू के रस के साथ पीने पर कई रोग जैसे पीलिया आदि रोग दूर हो जाते हैं। गन्ने के रस में आयरन व कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को तुरंत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है। इसका रस पेट, दिल, गुर्दे, दिमाग़ व आँखों के लिए लाभदायक है।

रिफ़्रेशिंग जूस

आवश्यक सामग्री

रिफ़्रेशिंग जूस बनाने के लिए आपकी किचन टेबल पर निम्न सामान होना चाहिए…

गन्ने का रस – 2 कप
नारियल पानी – 1 कप
नींबू का रस – 2 चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
पुदीना की पत्ती कटी हुई – 2 चम्मच
बर्फ़ बारीक़ कुटी हुई – आवश्यकतानुसार
नींबू का स्लाइस – सजाने के लिए
काला नमक – स्वादानुसार

रिफ़्रेशिंग जूस बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बरतन में गन्ने का रस और नारियल पानी को मिक्स कर लें।
  2. अब इसमें नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक भी मिला दें।
  3. अंत में पुदीना पत्ती और कुटी हुई बर्फ़ भी मिलाएँ।
  4. इस जूस सिरप को 3 गिलास में बराबर डालें और गिलास में ठंडा पानी डालें।
  5. ठंडा रिफ़्रेशिंग जूस तैयार है।

इसे नींबू के स्लाइस से सजाकर सभी को सर्व करें। इस रिफ़्रेशिंग जूस को पीकर पीने वाले तरोताज़ा हो जायेंगे। आपके दोस्तों को भी इसका फ़ायदा मिले, इसलिए इसे अधिक से अधिक अपने सोशल सर्किल पर शेयर करें।

Leave a Comment