महिलाएँ मेकअप क्यों करती हैं

महिलाएँ मेकअप क्यों करती हैं ये हमेशा उत्सुकता का कारण रहा है। कई लड़कियाँ अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मेकअप करती हैं, क्योंकि इससे उनकी ख़ूबसूरती बढ़ती है। तो कुछ लड़कियाँ अपनी ख़ामियों जैसे कील मुहांसे और दाग़ धब्बे छुपाने के लिए मेकअप की ओट लेती है। कुछ भी हो लेकिन मेकअप से हर लड़की सुंदर दिख सकते है और उसका चेहरे निखार खिल उठता है। जिसको पाने की ख़ाहिश हर लड़की की होती है।

महिलाएँ मेकअप करती हैं

महिलाएँ मेकअप करती हैं क्योंकि…

आइए जानें आख़िर लड़कियाँ और महिलाएँ मेकअप करने से इतना प्यार क्यों करती हैं?

1. आत्मविश्वास पाने के लिए

अक्सर आप जब घर के बाहर निकलते हैं और इधर उधर नज़र घुमाते हैं तो आपको जितनी महिलाएँ दिखती हैं उनमें से अधिकांश ने मेकअप किया होता है। अच्छा दिखने से अच्छा फ़ील होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। कुछ महिलाएँ मेकअप के बिना घर के बाहर निकलना तो दूर अपने पति के सामने भी नहीं जाती हैं।

2. उम्रदराज़ दिखने के लिए

मेकअप किसी के लुक को भी पूरी तरह बदल सकता है। इसी कारण किशोरियाँ अपनी उम्र से अधिक और बड़ी उम्र की महिलाएँ कम उम्र दिखाने के लिए इसका सहारा लेती हैं।

3. यौवन झलकाने के लिए

बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने की ख़ाहिश बढ़ जाती है। मेकअप की टिप्स और ट्रिक्स का प्रयोग करके कोई भी अपनी उम्र से कम नज़र आ सकता है और अपने यौवन का रस छलका सकता है। इस काम में महिलाएँ बहुत माहिर होती हैं। डार्क सर्किल छुपाना और झुर्रियों को हटाना, दोनों काम मेकअप से हो जाते हैं।

सुंदर आंखें

4. निखरी रंगत के लिए

अगर किन्हीं कारणों से किसी महिला का रंगत का निखार कम हो रहा है। मुहांसे, डार्क सर्किल और झाइंया परेशान करती हैं तो मेकअप आपकी त्वचा पर ग्लो वापस ला सकता है। जिससे ब्लीमिशिंग या डिसकलरेशन की समस्या न हो।

5. अलग दिखने के लिए

अक्सर महिलाएँ ख़ुद को दूसरी महिलाओं से अलग दिखाना चाहती हैं ताकि पार्टी या किसी फ़ंक्शन में लोग उनके मुरीद हो जाएँ। मेकअप उनकी इस चाहत को पूरा करता है।

6. सुंदर दिखने के लिए

सुंदर दिखना हर महिला की जन्मजात ख़ाहिश है। मेकअप उनकी इस इच्छा को पूरा करता है। इसकी सहायता से वे अपने चेहरे, आंखों, भवों, होंठों आदि के लुक को इतना सुंदर बना लेती हैं कि लोग पहली नज़र में ही उनके कायल हो जाते हैं।

7. शौक पूरा करने के लिए

दूसरे किसी कलात्मक कार्य की तरह ही मेकअप भी एक आर्ट है, अगर कोई महिला इसमें निपुण हो जाती है तो उसे मेकअप करने में आनंद की अनुभूति होती है। कई महिलाएँ मेकअप अपना ये शौक पूरा करने के लिए करती हैं।

Keywords – Wear Makeup, Wearing Makeup Reasons, Girl Facts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *