योग से वजन बढ़ाने के उपाय

दुबले पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए बहुत परेशान रहते हैं। कई कोशिशें करने के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते हैं। इस लेख में बताए गए योग करके वजन बढ़ा सकते हैं।
योग से बिना किसी दुष्प्रभाव का सामना किए वजन बढ़ाया जा सकता है। योग करने के साथ-साथ आपको पोषक तत्वों से भरपूर भोजन भी करना चाहिए।

वजन बढ़ाने के उपाय

सुबह जल्दी उठकर योग करने से फायदा मिलता है। लेकिन योग किसी योगाचार्य की देखरेख में ही करें।

१. सर्वांगासन

Sarvangasana Yoga

जल्दी जल्दी वजन बढ़ाने के लिए सर्वांगासन योग कीजिए। इस आसन में जमीन पर लेटकर पैरों को ऊपर उठाना होता है, जबकि कंधे और गर्दन नीचे रहते हैं। इसको करने से शरीर में रक्त संचार बढ़िया होता है, खाना अच्छे से पचता है और भूख बढ़ती है।

२. सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार
सुबह सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा आती है और वह चुस्त दुरुस्त रहता है। यह योग वजन बढ़ाने के लिए बहुत असरदार है। सूर्य नमस्कार के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। शरीर को धीरे धीरे झुकाते हुए हाथों से पैरों को छूने का प्रयास करें।
वापस पहले वाली मुद्रा में आ जाएं। अब एक पैर को पीछे करके दूसरे पैर को आगे की ओर निकालें और घुटना मोड़ लें। इसी मुद्रा में थोड़ी देर रुकिए।
सूर्य नमस्कार का असर कंधों और छाती पर ज़्यादा पड़ता है। वजन बढ़ाने के उपाय के रूम में इस योग की सभी 12 मुद्राओं को 5-5 सेकेंड का समय देना चाहिए।

३. शवासन

शवासन
यह योग बहुत आसान है। जमीन पर सीधे लेट जाएँ। अपनी आँखें बंद करके अपने हाथ पैरों को ढीला छोड़ दें। इस आसान से शरीर को आराम मिलता है और वजन भी बढ़ता है।

४. भुजंगासन

भुजंगासन
जमीन पर पेट के बल सीधे लेट जाएं। अपने हाथ बाहर की ओर रखें। अपने हाथों के सहारे अपने गर्दन और छाती को धीरे धीरे ऊपर उठाएं। वजन बढ़ाने के लिए यह योग बहुत लाभदायक है।

५. मत्सयासन

मत्सयासन
भूख कम लगने की समस्या से ग्रसित लोगों को यह योग चमत्कारिक लाभ देता है। इस आसन की मुद्रा मछली जैसी आकृति बनाती है, जिस कारण इसे मत्सयासन कहते हैं। इस योग को करने से पेट की आँतें और माँसपेशियाँ मजबूत बन जाती हैं। जिससे हमें कोई पेट की बीमारी नहीं होती हैं।

६. शीर्षासन

शीर्षासन
जो लड़कियाँ वजन बढ़ाना चाहती हैं वो शीर्षासन ज़रूर करें। इस आसन से माँसपेशियाँ मजबूत और लचीली बनती हैं। यह पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है।

अन्य उपाय

ऊपर बताए गए योग करने के अलावा आप दौड़ें, टहलें, तैरें और साइकिल चलाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *