फोरप्ले जैसी मज़ेदार आफ़टर सेक्स आदतें

शायद आपने पहले भी सुना होगा कि फोरप्ले कैसे आपको अपने पार्टनर के नज़दीक लाने में मददगार होता है। यह एक दूसरे की आंखों में खो जाने और सांसों को सांसों से मिलाने जैसा ही होता है। लेकिन क्या सेक्स के बाद भी कुछ करने के लिए रह जाता है? क्या सेक्स के बाद यानि आफ़टर सेक्स भी साथ कुछ खास पल बिताए जा सकते हैं? फ़ीलिंग के बारे में बात करना? उलटते पलटते लड़की को देखना?

फोरप्ले की तरह ही आफ़टर प्ले भी ज़रूरी है यह उन लम्हों में से है, जब आप अपने प्यार के रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं। क्योंकि शरीर में प्यार बढ़ाने वाला हार्मोन ऑक्सीटोसिन और रिश्ता मजबूत बनाने वाला हार्मोन वैसोप्रेस्सिन बढ़ जाता है।

आफ़टर सेक्स आदतें

6 आफ़टर सेक्स आदतें

सेक्स के बाद भी साथ रहने से इमोशनल सुख और सम्बंध में संतोष आता है। आफ़टर सेक्स से पार्टनर अधिक प्यार महसूस करता है, नज़दीक आता है, तारीफ़ करता है और ज़्यादा सिक्योर फील करता है। ऐसा करने से आपके दूसरे राउंड के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हो जाते हैं।

आप इन टिप्स को आज़माकर अपने रिश्ते को मज़बूत बना सकते हैं और आपको एक समय पर दूसरी बार मौका मिल सकता है –

1. साथ में शॉवर लीजिए

सहवास के बाद पसीना धोने के लिए शॉवर लेना चाहिए, इससे आपको रिलैक्स होने का मौका मिलता है। इससे आप दोनों में नज़दीकी आएगी। स्पर्श यानि एक दूसरे को छूने से ऑक्सीटोसिन बनता है, इसलिए आप एक दूसरे को झाग लगाने के साथ ही कंधे और सर की मालिश भी करें।

2. रीप्ले कीजिए

अंतरंग पलों के बाद आपको आप जानने की कोशिश करें कि सेक्स के समय आपके पार्टनर से कैसा महसूस किया। उसे बताएं कि जब वो आपको छू रहे थे, तो आप बहुत अच्छा महसूस कर रहे थे। इससे अगली बार के लिए आप दोनों में कांफिडेंस आएगा।

3. स्मूच कीजिए

स्मूचिंग या स्पूनिंग न केवल आरामदायक होती है, बल्कि इससे शारीरिक सम्बंध भी मजबूत होता है।

4. चुलबुले बनिए

सेक्स एक सीरियस थिंग है, लेकिन कुछ पार्टनर इसे बड़े मौज में लेते हैं। अंतरंग पलों के दौरान आप बहुत सुखद अनुभव लेते हैं। आपका चुलबुलापन आपके पार्टनर को रोमांच दे सकता है।

5. आंखों में आंखें डालिए

मज़ेदार सेक्स करने के बाद पीठ के बल लेटकर छत देखना रोचक हो सकता है लेकिन अगर आंखों में आंखें डालकर आफ़टर सेक्स टाइम बिताया जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है। इससे सेक्स के बाद भी नज़दीकियां बनी रहती हैं। इससे पार्टनर को ग्रेट सेक्स का एहसास होता है।

6. हल्का आहार लीजिए

बिस्तर पर लेटे हुए एक दूसरे को कुछ हल्का खिलाने से प्रेम संबंध गहरा होता है। आपको अपने हाथों से पार्टनर को खिलाने पर आपका जेस्चर बहुत इंटीमेट होता है।

अब से ज़रूर आप सेक्स के बाद अपना आलस छोड़ेंगे और साथ में शॉवर लेंगे। अच्छी आफ़टर सेक्स आदतों को अपनाकर आप उसे सदा के लिए अपना बना सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *