बेसन पनीर पराठा

बेसन पनीर पराठा खाने में लाजवाब लगता है। बेसन में प्रोटीन होता है, इसलिए बच्चों के लंच बॉक्स या नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं। बेसन के पराठे को बनाने के लिए घिसी हुई मूली या मेथी या पालक के पत्ते को मिक्‍स कर सकते हैं। लेकिन आज हमने बेसन के पराठे को सॉफ्ट बनाने के लिए बेसन में पनीर मिक्स किया है। इसके साथ साथ इसमें मक्खन को भी मिक्स किया है जिससे बेसन का पराठा मखमल की तरह मुलायम बनता है और बेसन पनीर पराठे का स्वाद क्रिस्पी और यम्मी लगता है। बेसन की किसी भी रेसपी को बनाने के लिए शुद्ध बेसन का उपयोग करें क्योंकि मिलावटी बेसन के उपयोग से रेसपी का स्वाद बिगड़ सकता है। आप चाहे तो खुद चने की दाल को पीसकर शुद्ध बेसन घर में तैयार कर सकते हैं। आइए झटपट बेसन पनीर पराठा बनाने के तरीका सीखें।

[recipe title=”बेसन पनीर पराठा” servings=”6″ time=”20min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/04/besan-paneer-paratha.jpg” description=”” print=”false”]

बेसन पनीर पराठा

Besan Paneer Paratha Recipe

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 200 ग्राम पनीर
– 100 ग्राम बेसन
– 100 ग्राम गेहूं का आटा
– 1 प्याज
– 2 हरी मिर्च
– 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
– 1 चुटकी हींग
– 1 चम्मच जीरा
– 1 चम्‍मच कसूरी मेथी
– 2 चम्मच मक्खन
– स्‍वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

Read Besan Shimla Mirch Recipe in Hindi

[recipe-directions title=”बेसन पनीर पराठा बनाने का तरीका”]
1. सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके रख लें।

2. प्याज को छीलकर बारीक़ काट लें।

3. हरी मिर्च को भी बारीक़ काट लें।

4. एक थाल में बेसन और आटे को छानकर रख लें।

5. फिर इसमें कटी प्‍याज, कटी हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, पनीर, मक्खन और हींग को डालकर मिला लें।

6. अब ज़रूरत के हिसाब से पानी / दूध डालकर मीडियम का आटा गूथ लें।

7. ध्यान रहे आटा न ही ज़्यादा मुलायम और न ही ज़्यादा सख़्त होना चाहिए।

8. गूँथे हुए आटे को सेट करने के लिए इसे आधा घंटे के लिए रख दें।

9. गैसचूल्हा जलाकर तवा को चढ़ाकर गरम करें।

10. जब तक तवा गरम हो तब तक आटे को एक बार मसल लें।

11. फिर इसकी लोई बनाकर लोई में तेल लगाएं।

12. अब तेल लगी लोई को गोल गोल पराठे की तरह बेल लें।

13. तवे पर हल्‍का सा तेल चारों तरफ़ लगा लें और बेले हुए पराठे को तवे पर डाल दें।

14. जब पराठा नीचे की तरह से सिकने लगे तब ऊपर थोड़ा तेल लगाकर पराठे को पलट दें।

15. जब पराठा दोनों ओर से सुनहरा पक जाए तब इसे आंच से उतार लें।
[/recipe-directions]

[recipe-directions title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम बेसन पनीर पराठो पर देशी घी या मक्खन लगाकर सर्व करें।

– इसे आप लहसुन की चटनी या चिली सॉस या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

– आप चाहे तो इसे किसी भी ग्रेवी वाली रेसपी के साथ भी टेस्ट कर सकते हैं।
[/recipe-directions]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *