एलियंस की खोज में नई पहल

ब्रह्मांड आश्चर्यों से भरा हुआ है। जिस तरह से पृथ्वी पर जीवन है, क्या उसी तरह से ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है? हम पर ग्रहियों या एलियंस की खोज बहुत पहले से करते रहे हैं। ब्रह्मांड के अन्य किसी गैलेक्सी के सोलर सिस्टम में जीवन को नकारा इसलिए नहीं जा सकता है क्योंकि हमारा अस्तित्व है तो जीवन की सम्भावना पूरे ब्रह्मांड में है। हम अकेले हो ही नहीं सकते हैं।

एलियंस की खोज के सबूत

एलियंस को अक्सर हम अपने जैसा जीव ही मानने की भूलकर बैठते हैं बल्कि दूसरे ग्रह से अगर को चिड़िया में आ जाए तो उसे भी एलियन ही कहा जाएगा। इसलिए इसे ईटी यानि एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल बॉडी कहकर भी सम्बोधित किया जाता है। आज बहुत साल पहले गिरे एक उल्का पिंड में बैक्टीरिया का जीवाश्म पाया गया था जिससे एलियंस की खोज को प्रामाणिकता मिली।
एलियंस की खोज
डॉ० रिचर्ड हूवर जो नासा के मार्शल स्पेस फ़्लाइट सेंटर में वैज्ञानिक हैं, वह कई वर्षों से पृथ्वी पर गिरने वाले उल्का पिंडों पर अध्ययन कर रहे हैं। जब उन्होंने साइबेरिया और अलास्का में गिरे उल्का पिंडों का अध्ययन करने बाद दावा किया कि पृथ्वी से बाहर दूसरे ग्रहों पर जीवन है।
पूरी पृथ्वी पर एलियंस और उनसे जुड़े साबूत और दर्शकों को एक स्थान पर लाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति जिसने यूएफ़ओ और एलियंस के बारे में देखा और अनुभव किया है उसे शेअर कर सकता है। जिससे वैज्ञानिकों को एलियंस की खोज और सम्बंधित रिसर्च में मदद मिल सके।
एक सत्य है कि कैमरे और मशीनें भी उन वस्तुओं को देख और सेंस नहीं कर सकती हैं, जिनको कोई एक व्यक्ति कर सकता है। इसलिए सर्च फ़ॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल SETI पोर्टल शुरु किया गया है, ताकि पूरी दुनिया में जो लोग भी बाहरी दुनिया की घटनाओं के साक्षी हैं वो अपनी बात SETI वैज्ञानिकों तक अपनी बात पहुंचा सकें।
SETI पोर्टलhttps://www.setilive.org/
2009 TED पुरस्कार पाने वाले डॉ० जिलियन टार्टर जिन्होंने अपना पूरा जीवन एलियन लाइफ़ रिसर्च को समर्पित कर दिया है, वो इस पोर्टल के लांच होने से बेहद ख़ुश हैं। उनके अनुसार यह पोर्टल एलियंस की खोज के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जैसा इस पोर्टल पर SETI Allen Telescope द्वारा ट्रांसमिटेड वेव्स का प्रसारण किया जा रहा है तो वैज्ञानिकों के साथ दुनिया भर के साक्षियों के आने से परग्रहियों के बारे में नई जानकारियाँ अवश्य मिलेंगी।
Tags – Alien Life, Extraterrestrial life, SETI Portal, SETI website, Search for Extraterrestrial, Universe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *