चेहरे से तिल और मस्से हटाने के उपाय

तिल या मस्से एक काले दाग़ की तरह कम या ज़्यादा उभार वाले होते हैं। इनके होने से किसी तरह का दर्द नहीं होता है, लेकिन यह चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। तिल जन्मजात होने के साथ-साथ समय के साथ भी त्वचा पर बन सकते हैं। ये काले या भूरे रंग के हो सकते हैं। जब चेहरे पर होंठों के क़रीब तिल होता है तो चेहरा सुंदर दिखता है, पर जब इनकी संख्या अधिक हो जाए तो सुंदरता खो जाती है। जिससे चेहरे से तिल और मस्से हटाने के लिए दवाई करनी पड़ती है।

शरीर पर तिल, मस्से और दाग़-धब्बे कहीं भी हो सकते हैं। तिल हटाने की दवाई या सर्जरी करके इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही घरेलू नुस्खे करके भी चेहरे के तिल और मस्से हटाए जा सकते हैं।

तिल होने के कारण

1. पैपिलोमा वायरस के कारण त्वचा पर तिल और मस्से हो जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ मस्सों की समस्या हो सकती है, लेकिन आज कल कम उम्र में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।

2. तिल और मस्से जन्म से भी होते हैं।

3. शुगर, मोटापा, गर्भावस्था और स्टेरॉयड के अधिक प्रयोग की वजह से चेहरे पर तिल और मस्से बढ़ सकते हैं।

तिल और मस्से हटाने के उपाय

चेहरे से तिल और मस्से हटाने के 20 उपाय

आगे बताये जा रहे उपाय करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोयें।

1. चेहरे पर मस्सा ज़्यादा बड़ा होने पर आप घोड़े की पूंछ का बाल मस्से पर बांधने से झड़कर गिर जाता है।

2. चेहरे का तिल खत्म करने लिए अगरबत्ती जलाकर उसका जलता भाग तिल पर लगायें और फौरन हटा लीजिए। इस तरह 8 से 10 बार करने पर तिल सूखकर गिर जाता है। सिर्फ तिल पर जलती अगरबत्ती लगाएं।

3. चेहरे से तिल और मस्से जल्दी हटाने के लिए ऐलोवेरा जैल का प्रयोग किया जा सकता है।

4. रुई के फाहे को सिरके में डुबोकर मस्सों पर लगायें और 15 मिनट बाद हल्के गरम पानी से चेहरा धो लीजिए। कुछ दिनों में चेहरे के तिल और मस्से अपने आप खत्म हो जाएंगे।

5. गुलाब जल की एक बोतल को धूप में गरम करें। फिर इस गरम गुलाब जल को चेहरे पर लगाएँ। इससे चेहरे के रोम छिद्रों की चिकनाई बाहर निकल जाती है और त्वचा साफ़ हो जाती है। बार बार मस्से होने की शिकायत हो तो यह उपाय बहुत फायदेमंद है। धूप में गरम गुलाब जल को चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद ताज़े पानी से मुँह धो लीजिए।

6. लहसुन की कली छीलकर काट लीजिए। फिर इसे तिल या मस्से पर रगड़ें। लगातार इस प्रयोग को दोहराने से चेहरे से तिल और मस्से गायब हो जाते हैं।

7. आलू की एक फाँक काटकर मस्से पर रगड़ें। दिन में 4-5 बार इस उपाय को कीजिए। कुछ दिन में मस्से झड़कर गिर जाएंगे।

8. ताज़ा अन्नानास काटकर उसकी एक फांक तिल पर रगड़ने से जल्द ही तिल खत्म हो जाता है।

9. बरगद के पत्तों का रस, तिल और मस्सों के उपचार के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा मुलायम होती है और मस्से झड़ जाते हैं।

Til hatane ka tarika hindi me

10. अलसी के बीज पीसकर इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाकर मस्से पर लगाएं। 4-5 दिन इस उपाय को करने से मस्सा खतम हो जाएगा।

मस्से हटाने के उपाय

11. हरी धनिया पीसकर लगाने से मस्से नरम होकर गिर जाएंगे।

12. ताज़ा अंजीर मसलकर उसे आधे घंटे के लिए मस्सों पर लगाकर छोड़ दीजिए। फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिन यह उपाय करके मस्से हटाये जा सकते हैं।

13. रुई के फाहे को प्याज़ का रस में भिगोकर तिल और मस्से पर लगायें। आधे घंटे इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो डालिए। नियमित रूप से इस प्रयोग को दिन में 2-3 बार करके मस्सों से छुटकारा मिल सकता है।

14. रात में सोने से पहले बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल मिलाकर चेहरे के तिल और मस्से पर लगायें तो वह धीरे धीरे गायब हो जाते हैं।

15. तिल का इलाज करने के लिए खट्टे दही से 10 से 15 मिनट मसाज कीजिए। फिर चेहरा धो डालिए। इसके बार ग्लिसरीन और गुलाब जल बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर मसाज कीजिए। दुबारा चेहरे को धो लीजिए। इस उपाय से तिल, मस्से और पिंपल्स सब गायब हो जाएंगे।

16. मस्सों पर नेल पॉलिश लगाकर थोड़ी देर बार साफ़ कर दें। दिन में 2-3 बार इस उपाय को रोज़ कीजिए। मस्से झड़ जाएंगे।

17. चेहरे के तिल और मस्सों पर शहद लगाने से भी फायदा मिलता है।

18. केले के छिलके का भीतरी भाग मस्से पर रगड़ने से लाभ होता है।

19. एस्प्रिन की 1 गोली पीसें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनायें। इससे मस्से झड़ जाते हैं।

20. खट्टे सेब का रस दिन में 4 बार मस्सों पर रोज़ लगाने से तिल और मस्से झड़ जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *