लाजवाब रसमलाई

आज हम आपको स्वीट रसमलाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छेना को बनाना पड़ता है जब छेना बन जाता है तब इन्हें चाशनी में डुबोया जाता है, इसके बाद रसमलाई के लिए गाढ़ा दूध तैयार करते हैं और फिर इस दूध में चाशनी से भीगे हुए छेने को डाल दिया जाता है और तब टेस्टी रसमलाई बनती है। देर किस बात की है बिना समय गवाएं मीठी रसमलाई को अभी घर पर बनाएं…

[recipe title=”रसमलाई” servings=”15 pieces” time=”01:00:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/rasmalai-recipe-1.jpg” description=”रसमलाई एक ऐसी मिठाई है जिसे खाने की इच्छा हर किसी की होती है। आज हम आपको घर पर ही लाजवाब रसमलाई बनाने की विधि बता रहे हैं।” print=”false”]

रसमलाई रेसिपी

Rasmalai Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री

[recipe-ingredients title=”छेना बनाने के लिए”]
– 1 लीटर दूध
– 450 ग्राम चीनी
– 2 नीबू का रस
– 1 छोटा गिलास पानी
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”रसमलाई का गाढ़ा दूध तैयार करने के लिए”]
– 1 लीटर दूध
– 450 ग्राम चीनी
– 15 धागे केसर के
– 25 ग्राम पिस्ता
– 25 ग्राम चिरौंजी
– 1 चम्मच इलायची पाउडर
[/recipe-ingredients]

रसमलाई बनाने का तरीका

[recipe-directions title=”रसमलाई के लिए छेना बनाना”]
– गैसचूल्हे पर एक बर्तन को चढ़ाकर इसमें दूध को उबाल लें।

– जब दूध उबल जाए तब दूध को ठंडा करने के लिए इसमें आधा कप पानी डाल दें। ऐसा करने से छेना नरम बनता है।

– छेना बनाने के लिए दूध में नींबू का रस दूध के अच्छी तरह से फटने तक डालते जाएँ।

– जब दूध में पानी और छेना अलग दिखाई दें। तब छेना को छानकर अलग निकाल लीजिए।

– छेना को छानने के लिए एक बर्तन के ऊपर एक छलनी को रखें।

– अब फटे दूध को छाने इससे इसका फटे दूध का पानी उस बर्तन में और छेना छलनी के अंदर आ जायेगा।

– अब इस छेने को एक मलमल के कपड़े में निकाल लीजिए।

– इसके ऊपर 2 गिलास ठंडा पानी 3 से 4 बार डाल दें जिससे इसमें से नीबू का खट्टा स्वाद भी ख़तम हो जायेगा।

– अब मलमल के कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से छेना को दबाते हुए सारा पानी निचोड़ दें।

– रसमलाई के लिए सॉफ़्ट छेना बनकर तैयार है।

– छेना को किसी बर्तन में निकाल कर इसे हाथों से मसल कर नरम और चिकना कर लीजिए।

– इस छेने के 15 भाग करके छोटे छोटे गोले बना कर एक प्लेट में रख लीजिए।

– रसमलाई की चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन को चढ़ाएँ।
[/recipe-directions]

[recipe-directions title=”रसमलाई के लिए गाढ़ा दूध बनाना”]
– इसमें पानी और चीनी को डालकर उबलने दें।

– जब चाशनी का पानी उबलने लगे तब सभी छेने की गोलियाँ चाशनी में डाल दें।

– इसे धीमी धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक ढककर पका लें।

– लगभग 20 मिनट बाद चाशनी में पड़े ये छेने के गोले दोगुने आकार के हो जायेंगे।

– इस बर्तन को गैस से उतारकर ठंडा कर लें।

– जब तक छेने के ये गोले ठंडे हो तब तक रसमलाई के लिए दूध तैयार कर लें।

– इसके लिए गैस पर दूध को गाढ़ा करने के लिए रख दीजिए।

– जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें केसर के धागे, इलायची पाउडर और थोड़े सूखे मेवे डाल दीजिए।

– इसे चम्मच से लगातार चलाएँ ताकि दूध नीचे पेंदी में न लगें।

– जब दूध पक कर आधा रह जाए तब चीनी डालकर चलाएँ।

– लगभग 5 से 10 मिनट बाद गैस बन्द कर दीजिए।

– रसमलाई के लिए दूध तैयार है।

– छेने के गोले को चाशनी से निकाल कर रसमलाई के लिए तैयार दूध में डाल दीजिए।

– अब इन्हें फ्रिज में रख कर ठंडा कर लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– जब यह ठंडा हो जाए तब इसे एक बाउल में निकाल लें।

– रसमलाई को सर्व करते समय इन्हें कटोरी में निकाल कर बारीक़ कटे हुए पिस्ते, चिरौंजी से सजाकर सर्व करें।
[/recipe-notes]

[recipe-notes title=”ध्यान रखने की बात”]
– छेने की गोलियों को उबलते पानी में डालें। ऐसा करने से वह टूट कर बिखरती नहीं है।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *