फलों का रायता

व्रत उपवास में या नवरात्रि में आप मीठा फलों का रायता बना सकते हैं। यह रायता बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए आप अपने मन चाहें फलों को छोटा छोटा काटकर उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें कुछ सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। इसके अलावा गार्निश करने के लिए फेंटी हुई क्रीम का उपयोग करें। जिससे यह हेल्दी और पौष्टिक हो जाता है। किसी भी व्रत या उपवास में हेल्दी रायता खाने के लिए आज ही इस रेसिपी को बनायें। बताई गई विधि का अनुसरण करते हुए रायता बना लें…

[recipe title=”फलों का रायता” servings=”500gm” time=”00:25:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/02/fruits-raita-recipe.jpg” description=”फलों का रायता आप कभी भी खा सकते हैं। व्रत या उपवास में खाने के लिए भी इसे बनायें। आज ही इसकी रेसिपी जानिए ताकि अवसर पर इसे बनाया जा सके।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 250 ग्राम दही
– 4 चम्मच फ्रेश क्रीम
– 50 ग्राम चीनी
– ½ सेब
– 8 चम्मच अंगूर
– 2 चम्मच किशमिश
– 2 चम्मच चिरौंजी
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”फलों का रायता बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

– अंगूर को बीच से काट कर 2 टुकड़े कर लीजिए।

– दही में चीनी डालकर अच्छे से फेंट लीजिए।

– इसमें किशमिश, चिरौंजी, कटा हुआ सेब और अंगूर डालकर मिक्स करें।

– अब इसमें ऊपर से फेंटी हुई क्रीम डाल दीजिए।

– रायते को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– ठंडे ठंडे फलों के रायते को सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- phalon ka raita recipe, fruits raita recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *