गर्भावस्था पर अंधविश्वास का साया, देश क्या विदेश क्या

गर्भ धारण करने के पहले दिन से लेकर बच्चे के जन्म तक मां के स्वास्थ और बच्चे के विकास दोनों को ही पर्याप्त देखभाल की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के समय माता के साथ साथ पिता भी बहुत उत्साहित होते हैं लेकिन कुछ बातों को लेकर बेहद परेशान भी रहते हैं। कि वे कैसे मां और बच्चे का उचित ध्यान रख सकें। इसी उत्साह और चिंता के चलते लोग बहुत सारे अंधविश्वासों से ख़ुद को घेर लेते हैं, न चाहते हुए भी गर्भवती स्त्री को इन अंधविश्वासों को मानना पड़ता है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो कुछ अनर्थ न हो जाए इस बात का डर सदैव सताने लगता है। तो आज हम गर्भावस्था से जुड़े कुछ ऐसे ही अंधविश्वासों के बारे में जानेंगे।
गर्भावस्था और अंधविश्वास की बातें

क्या आप भी गर्भावस्था में इन अंधविश्वासों को मानती हैं?

देश में प्रचलित अंधविश्वास

  1. गर्भावती महिला को घर या कमरे की दहलीज़ पर नहीं बैठना चाहिए, इससे बच्चे का सिर बड़ा हो जाता है।
  2. गर्भावस्था के समय मां को केश और नाखून नहीं काटना चाहिए वरना बच्चे के केश और नाखून नहीं होंगे।
  3. आठवें और नौवें महीने में गर्भवती महिला को नदी नहीं पार करनी चाहिए।
  4. गर्भावस्था में महिला को बाहर जाते व सोते समय अपने पास चाकू व माचिस रखनी चाहिए, उससे बुरी आत्मा का बच्चे पर प्रभाव नहीं पड़ता है।
  5. गर्भवती महिला को उल्लू की आवाज़ नहीं सुननी चाहिए अन्यथा बच्चा डरपोक पैदा होता है।
  6. गर्भवती महिला को काली चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे काली उड़द, काले अंगूर, काला जामून आदि अन्यथा बच्चा काला होगा।
  7. गर्भावस्था में महिला को नारियल खाना चाहिए, इससे बेटा ही प्राप्त होगा।
  8. गर्भवती महिलाओं को रात में कही बाहर अकेले नहीं जाना चाहिए, इससे बुरी आत्मा का असर पड़ सकता है।
  9. गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण के समय या चंद्र ग्रहण के समय चाकू छूरी आदि से काम नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे के शरीर का अंगभंग हो जाता है।
  10. ग्रहण के समय कोई काम नहीं करना चाहिए, बस सीधे खड़े होकर चलना चाहिए और भगवान का ध्यान करना चाहिए।
  11. गर्भवती महिला को बाहर जाते समय सदैव नीम रखनी चाहिए ताकि बुरी बलाओं से रक्षा हो सके।

विदेशों में प्रचलित अंधविश्वास

  1. गर्भवती महिला कब्रिस्तान जायेगी तो उसका बच्चा मरा हुआ पैदा होगा।
  2. गर्भवती महिला को भोजन करते समय छूरी काँटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे की आंखें धसी हुई होंगी।
  3. गर्भवती महिला को किसी खंभे के पास नहीं जाना चाहिए अन्यथा डिलीवरी समय से पूर्व हो जाती हैं।
  4. गर्भावस्था में दर्द के समय महिला को अपने पति के स्लीपर्स पहनने चाहिए, इससे पीड़ा में राहत मिलती है।
  5. कपड़ों की धुलाई के समय अगर गर्भवती महिला इस्तेमाल किए गए टब को उसी समय उल्टा कर के रख दे, तो इस से उसका प्रसव आसान हो जाता है।
  6. गर्भावस्था के समय महिला कमर पर बैल्ट या नाड़ा बांधेगी तो इससे बच्चे का दम घुट जायेगा।

गर्भावस्था में इतने ही नहीं बल्कि और भी कई अंधविश्वास माने जाते हैं, लेकिन इन अंधविश्वासों का वास्तविक जीवन में कोई महत्व नहीं हैं। मेडिकल साइंस तथा कुछ विशेषज्ञों के अनुसार ये सारी बाते अंधविश्वास से भरी हुई हैं। इस दौरान केवल मां और बच्चे का भरपूर ध्यान रखना चाहिए। ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें और आपके घर एक नन्हा मेहमान ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मां को तनावरहित माहौल में रखना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *