गोभी का पराठा

आज हम आपको गोभी का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिसे सबसे ज़्यादा लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। गोभी आपकी सेहत के लिए भी अच्छी होती है क्योंकि गोभी कई सारे पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। गोभी आपका वज़न कम करने में भी मदद करती है। गोभी में मौजूद विटामिन सी अतिरिक्‍त वसा को कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही इसमें मौजूद फोलेट मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। एक कप गोभी में लगभग 30 कैलोरी होती है और इसमें स्‍टार्च नहीं होता है इसलिए आप इसका जितना चाहें उतना गोभी का सेवन कर सकते हैं और मनपसंद गोभी के पराठे बनाकर इसके लाजवाब स्वाद को चख सकती है। गोभी का पराठा बनाने के लिए हमारे द्वारा बताई गई विधि को एक एक करके पढ़ते जाइए और इसे झटपट बनाइए…

[recipe title=”गोभी का पराठा” servings=”8″ time=”00:25:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2016/12/gobhi-ka-paratha-recipe.jpg” description=”गोभी का पराठा हम सभी का फ़ेवरिट है। आप भी इसे घर पर बनाकर ज़रूर खाना चाहेंगे। आइए आज हम आपको गोभी के पराठे बनाने की विधि बताते हैं।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 400 ग्राम गेहूं का आटा
– 250 ग्राम दूध
– 2 चम्मच तेल
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”भरावन के लिए सामग्री”]
– 3 कप कद्दूकस किया हुआ गोभी
– 150 ग्राम तेल
– 50 ग्राम मक्खन
– ¼ चम्मच जीरा
– 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
– 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
– 3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
– 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
– 1 चम्मच अमचूर पाउडर
– ¼ चम्मच गरम मसाला पाउडर
– ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
– ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”गोभी का पराठा बनाने का तरीका”]
– एक थाल में आटे को छान कर इसमें 2 चम्मच तेल और नमक डाल दीजिए।

– अब इस में दूध डाल दीजिए और ज़रूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम आटा गूँथ लीजिए।

– अब गूँथे हुए आटे को ढककर 15 मिनट के लिए सेट होने दें।
[/recipe-directions]

[recipe-directions title=”भरावन की सामग्री बनाने के लिए”]
– एक पैन में 2 चम्मच गरम तेल में मध्यम आँच पर जीरा डालें।

– अब इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

– फिर अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर लगभग 1 मिनट के लिए भून लीजिए।

– अब कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी और नमक डालकर कुछ देर तक फ्राई कर लें।

– इसे बीच बीच में कलछी से चलाते रहें, लगभग 5 से 10 मिनट में यह फ्राई हो जाएगी।

– अब इसमें गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर कलछी से अच्छे से मिला लीजिए।

– लगभग 5 मिनट बाद गैस बर्नर बंद कर दें।

– अब इस मिश्रण को ठंडा करके 8 बराबर भागों में बाँट लें।

– भरावन की सामग्री भरने के लिए तैयार है।

– गूँथे हुए आटे की लोई बना लीजिए।

– एक आटे की लोई को थोड़ा गोल बेलकर इसमें थोड़ा फूल गोभी वाला मिश्रण भरकर लोई का मुँह बंद कर दें।

– भरी हुई लोई का पराठा बेल लीजिए।

– एक तवे को माध्यम आँच पर गर्म करें।

– गरम तवे पर बेला हुआ पराठा डालकर इसे सेंक लीजिए।

– जब पराठा एक तरफ़ से सेंक जाए तो इसे पलटकर तेल लगा दीजिए।

– पराठा को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लीजिए।

– सेंकें हुए गोभी के पराठे को प्लेट में निकालें और उसके ऊपर मक्खन लगा दें।

– इसी तरह से बाक़ी गोभी के पराठे बना कर रख लें।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– क्रिस्पी गरमागरम गोभी के पराठे को अपनी पसंदीदा चटनी, अचार या दही के साथ परोसें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- gobhi ka paratha recipe, gobhi paratha recipe, cauliflower paratha recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *