गोरापन पाने के उपाय

चेहरे के दाग धब्बे मिटाकर गोरापन पाने के लिए लोग महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। भले ही समाज में संवाले रंग के लोगों के प्रति नज़रिया बदलने लगा है लेकिन गोरेपन का आकर्षण वैसा ही बना हुआ है। इसलिए आज भी लोग गोरापन पाने के उपाय जानना चाहते हैं। गोरा रंग सबको पसंद है, वो चाहे लड़का हो या फिर लड़की। लेकिन गोरापन क्या सबसे हिस्से में आता है? सांवले और गेहुएं रंग के लोग अक्सर गोरा होने के लिए बाज़ार में बिकने वाली ब्यूटी क्रीम की ओर आकर्षित होते हैं और ख़रीदकर इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन उसमें प्रयोग हुए केमिकल्स का अपनी त्वचा पर पड़ने वाले असर से अंजान रहते हैं, जिससे कई बार उनको त्वचा सम्बंधित परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। अगर गोरापन पाने के लिए घरेलू उपाय कर लिए जाएं तो अधिक लाभ होता है।
गोरापन टिप्स

1. पुदीने से गोरापन पाएं

पुदीने से बना फ़ेस पैक गोरापन पाने का सस्ता तरीका है। पुदीने का स्वाद बहुत बेमिसाल होता है, जिस वजह से इसके अनेक प्रयोग हैं। यह स्वाद ही नहीं इसके औषधीय गुण के कारण इसका प्रयोग आयुर्वेद में बताया गया है। पुदीना बालों को लम्बा करने के साथ-आथ त्वचा के रंग को साफ़ करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुदीने को त्वचा पर सीधे लगाने से आपको खुजली भी हो सकती है। इसलिए त्वचा पर इसका प्रयोग खीरा या ग्रीन टी में मिलाकर करें, जिससे त्वचा को ठंडक भी मिलेगी। इसके प्रयोग से रोम छिद्र खुल जाते हैं और प्राकृतिक निखार भी मिलता है। इसका प्रयोग महीने में 2 से 3 बार ही करना चाहिए।

मिंट फेस पैक बनाकर प्रयोग करना

आवश्यक सामग्री –

200 ग्राम पुदीने की पत्तियों का पेस्ट
1 खीरे का पेस्ट
1 कप ग्रीन टी
3 चम्मच दही
1 नींबू का रस

प्रयोग की विधि

– पुदीने और खीरे के पेस्ट को दही में मिलाएं।
– इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाकर फेंट लें।
– 20 मिनट के लिए इसे ठंडी जगह पर रख दें।
– अब ठंडे पानी से चेहरे को अच्छी से साफ़ करें।
– फिर तैयार मिंट फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। एक परत लगाकर उसे सूखने दें। सूखने के बाद दूसरी परत लगाकर मिनट छोड़ दें।
– जब चेहरे पर लगा फेस पैक सूख जाए तो इसे खींचकर निकाल लें। इसके बाद इसे ग्रीन टी से चेहरे को धो लें।
– ग्रीन टी को त्वचा द्वारा सोखा जाना चाहिए, इसलिए चेहरा तुरंत न पोंछे।
– 20 मिनट बाद अपना चेहरा धोएं।
मिंट फेस पैक न केवल आपको गोरापन देता है, बल्कि त्वचा को अनेक संक्रमणों से भी बचाता है।

2. गाजर से गोरापन पाएं

जिनकी त्वचा सूखी, मुरझायी हुई या कांतिहीन है, उनको गाजर के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको कुछ दिन में ही फर्क दिखाई देने लगेगा। गाजर फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे से काले दाग धब्बे, झाइयां, झुर्रियां आदि हट जाएंगे।

कैरट फेस पैक बनाकर प्रयोग करना

आवश्यक सामग्री

1 चम्मच कद्दूकस किया गाजर
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच गुलाब जल

प्रयोग की विधि

– 1 चम्मच खीरे को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें।
– इसके बाद ताज़े पानी से अपना फेस धोएं।
झुर्रियां हटाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर, 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। एक दिन का अंतर करके इस फेस पैक इस्तेमाल कीजिए। झुर्रियां चली जाएंगी।
– गाजर का जूस और सेब के सिरके में मिलाकर चेहरे को साफ करने से तैलीय त्वचा को लाभ मिलता है।
सूखी त्वचा के लिए गाजर में 1 चम्मच मलाई और 1 अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। इससे त्वचा को काफी नमी मिलती है।
– गोरापन पाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर, ओट्स और सेब एक समान भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं। जब चेहरे पर सूख जाए तो इसे मसलकर उतार दें। इसे मृत त्वचा यानि डेड स्किन साफ़ हो जाएगी और चेहरा चमकने लगेगा।

अतिरिक्त ब्यूटी टिप्स

– चेहरे से काले दाग धब्बे यानि पिंपल्स के निशान हटाने के लिए रुई को टमाटर के रस में भिगोकर काले धब्बों पर लगाएं, इस उपाय से त्वचा का रंग साफ होगा।
– पूरा गोरापन पाने के लिए आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और झुर्रियों पर बादाम का तेल में शहद मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। थोड़ी देर बाद अपना चेहरा पानी से धो लें।
उपचार करने से बेहतर है कि आप त्वचा की देखभाल ठीक से करें। ताकि त्वचा सम्बंधित परेशानियां कभी पास न आएं। साथ ही खूब पानी पिएं और खानपाने में ज़्यादा तला भुना न खाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *