मोटा होने से बचने के उपाय

मोटापा न केवल आपके शरीर को भद्दा बनाता है बल्कि अनेक बीमारियों की वजह भी बन जाता है। एक बार मोटापा हो जाए तो उससे निजात पाना इतना सरल नहीं है। मोटा होने से बचने के लिए बहुत उपाय है लेकिन सही समय पर खाना खाना, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना कुछ सरल उपाय हैं। अगर आप मोटा होने से बचना चाहते हैं, तो अपने रहन सहन, दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव करना होगा। बढ़ते वज़न को कंट्रोल करने के लिए बहुत से कारगर उपाय हैं जैसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार। यह लेख आप मोटा होने से बचने की जानकारी देगा।

मोटा होने से कैसे बचें?

एक सामान्य विचारधारा है कि मोटापे से बचने के लिए कम खाना खाया जाए। लेकिन सही तो ये है कि कम खाने से ज़्यादा ज़रूरी है कि खाना खाना कैसे है, इसकी सही जानकारी हो। कई लोग दिन भर अनाब शनाब कुछ भी खाते रहते हैं, उनका जब तक मन नहीं करता है कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। इससे होता ये है कि उनका पाचन तंत्र खाए हुए भोजन को पचा नहीं पाता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन बन जाते हैं और वो बीमार होने लगते हैं। इस वजह से मोटापा हमको आसानी से अपना शिकार बना लेता है। खाना हमें स्वास्थ्य और शक्ति देने के लिए है, इसे आराम से और चबा चबाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र इसे ठीक से पचा लेता है।
मोटा होने से बचें
मोटा होने से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप इन बातों का ध्यान रखें –

1. अधिक पानी पिएं

पानी को थोड़ा थोड़ा करके पीना चाहिए, जैसे आप कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। इसे कभी भी गटागट न पिएं। हमारे मुँह में बनने वाली लार पेट में बनने वाले एसिड को न्यूट्रिलाइज़ करने की क्षमता रखती है। जब हम पानी थोड़ा थोड़ा करके पीते हैं तो पेट में आवश्यतानुसार लार पहुंचेगी, जिससे बना हुआ न्यूट्रिलाइज़ हो जाए और पाचन तंत्र को खाया हुआ भोजन पचाने में आसानी होगी। इससे आप कभी भी मोटापे के शिकार नहीं होंगे।
दिन में लगभग 4 लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी ज़रूर पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय घड़े या मटके का पानी पिएं। खाना खाने के आधे घंटे पहले और खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

2. शहद का सेवन करें

नियमित 1 गिलास पानी में 2 चम्मच शहद पीने से शरीर में बनने वाला वसा कम होता है और मोटा होने से बचा जा सकता है।

3. नींबू पानी पिएं

हर रोज़ एक चौथाई नींबू का रस 1 गिलास पानी में निचोड़ कर पिएं। इसके अलावा लेमन टी भी पी सकते हैं।

4. ग्रीन टी पिएं

चाय पीने से पाचन तंत्र पर खराब असर पड़ता है। अगर दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें तो आपको चर्बी कम करने में हेल्प मिलेगी। रात सोने से आधा घंटे पहले ग्रीन पीने से लाभ होता है।

5. अजवाइन प्रयोग करें

बढ़ते वज़न को कंट्रोल करने में अजवाइन का प्रयोग बहुत कारगर है। इसके सेवन से पेट की चर्बी कम होती है। अजवाइन में कम कैलोरी, फ़ाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी होता है। ये तत्व आपको मोटा होने बचाने में मदद करते हैं। भोजन करने से पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचनतंत्र सही रहता है।
योग द्वारा मोटापे पर नियंत्रण
नियमित रूप से प्राणायाम करने से मोटापा होने से बचा जा सकता है। 15 मिनट सुबह शाम अनुलोम विलोम करने से लाभ होगा। साथ ही आधा घंटा सुबह शाम कपालभाती करने से बहुत फायदा होगा।

बढ़ते वज़न को रोकने के लिए आहार

– प्रोटीन, विटामिन और फ़ाइबर युक्त आहार खाना चाहिए
– रोज़ 2 से 3 बार भोजन करें
– एक बार खाने के बाद 5 घंटे के बाद ही कुछ खाएं
– सुबह अच्छे से पेट भर कर खाना खाएं, दोपहर को उससे कम और रात को उससे भी कम खाएं।
– रात को सोने से 3 घण्टे पहले खाना खाएं। खाना खाकर तुरंत न सोएं।
– गाय का दूध, देशी घी और दही खाएं
– मीठा सीमित मात्रा में खाएं

व्यायाम करके मोटा होने से बचें

– सुबह सुबह घूमने की आदत डालें
– शाम को खाने के बाद पैदल चलने की ज़रूरत है
– साइकिल चलाने और दौड़ने से पूरे शरीर की कसरत हो जाती है
– तैराकी से भी लाभ होता है, हफ्ते में 2 बार तैरें
इससे सबसे अतिरिक्त चर्बी कम होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *