हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अक्सर महिलाओं या बच्चों को कुपोषण या पौष्टिक तत्व के अभाव के कारण खून की कमी या एनीमिया रोग हो जाता है। एनीमिया रोग आयरन की कमी से होता है और आयरन की आवश्यकता हीमोग्लोबिन बनाने के लिए होती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। यदि आपको आहार से आयरन की उतनी मात्रा नहीं मिल पा रही, जितनी की आपके शरीर को ज़रूरत है, तो आपको आयरन की कमी या आयरन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया हो सकता है। इसीलिए आज हम आपको हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले या खून बढ़ाने वाले फल और सब्ज़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं ताकि आप इनका सेवन करके खून की कमी से होने वाले रोग यानि एनीमिया रोग से बच सकें।

हीमोग्लोबिन

हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

1. सूखे मेवे/ ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे जैसे, बादाम, मुनक्का, अखरोट और काजू शरीर में खून को बढ़ाने में सहायक है। इसीलिए इनका सेवन भोजन में या फिर अन्य रूप में ज़रूर करें।

2. खजूर

खजूर / डेट कई सारे पोषक तत्वों से युक्त आहार है। रोजाना खजूर का दूध के साथ सेवन आपके शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। इसके अलावा खजूर आयरन से युक्त है जिससे यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है

3. टमाटर

टमाटर का सेवन सूप या सलाद बनाकर ज़रूर करें क्योंकि टमाटर के सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है, इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। टमाटर में विटामिन सी और आयरन की मात्रा अधिक रहती है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

4. आंवला

आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार या चटनी बनाकर उपयोग ज़रूर करें क्योंकि यह विटामिन सी और आयरन से भरपूर है जो आपके शरीर में रक्त को बढ़ाने में सहायक है।

5. सिंघाड़ा

कच्चे सिंघाड़े का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। इसीलिए कच्चा सिंघाड़ा ज़रूर खाएं।

6. चुकन्दर

चुकन्दर में अधिक मात्रा में लौहतत्व पाया जाता है जो रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक है। इसीलिए चुकन्दर का सलाद बनाकर ज़रूर खाएं। इसके सेवन से शरीर में तेजी से रक्त का निर्माण होता है।

7. तुलसी

तुलसी एक गुणकारी औषधि है। इसके नियमित सेवन से आप कई सारे रोगों से बच सकते हैं। इसके अलावा तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है। इसीलिए इसका नियमित सेवन ज़रूर करें।

8. गुड़

गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। इसका सेवन हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है।

9. पालक

अगर आप शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो पालक का सूप या सलाद बनाकर ख़ूब सेवन करें क्योंकि पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है।

10. तिल

तिल का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है।

ख़ून बढ़ाने वाले फल

1. अमरूद

पका हुआ अमरूद पेड़ से तोड़कर तो ख़ूब खाया होगा। अगर आपको पके हुए अमरूद को खाने के अनगिनत फ़ायदे मालूम हो जाए तो यकीनन आप सब इसका रोजाना सेवन करेंगे। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है इसीलिए इसका रोजाना सेवन ज़रूर करें।

2. अनार

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना अनार या अनार के जूस का सेवन ज़रूर करें।

3. अंगूर

अंगूर भी एक ऐसा फल है जिसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक है।

4. सेब

सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। जिससे आप एनीमिया रोग से बचे रहते हैं। इसके अलावा भी सेब का सेवन हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद है।

5. फालसा

फालसे का शरबत ठंडा होता है। इसको पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

Leave a Comment