कैलोरी के बारे में जानकारी

मानव शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा को कैलोरी की इकाई से मापा जाता है। डाइट और फ़िटनेस के क्षेत्र में कैलोरी का मतलब शारीरिक ऊर्जा से होता है। जिसे हम अपने भोजन और खाद्य पदार्थों से मेटाबॉलिज़्म द्वारा प्राप्त करते हैं और मेहनत के कार्य करने पर इसी ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं। आइए कैलोरी के बारे में समझने का प्रयास करें। कैलोरी से ही शरीर विभिन्न कार्य कर पाता है – उदाहरण के रूप में एक केले में 105 कैलोरी (calories) होती है और 1 मील पैदल चलने में 100 कैलोरी ख़र्च होती है। अलग अलग खाने की वस्तुओं मे कैलोरी की मात्रा अलग अलग होती है – उदाहरण के लिए 1 कप बिना शक्कर की कॉफ़ी में केवल 1 कैलोरी होती है और 1 गिलास पानी में 0 कैलोरी होती है।
कैलोरी के बारे में

कैलोरी के प्रकार

कैलोरी 2 तरह की होती है –

Small Calories (cal)

1 ग्राम पानी का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में जितनी ऊर्जा का इस्तेमाल होती है, उसे एक छोटी कैलोरी कहते हैं।

Large Calories (Cal या Kcal)

1 किलोग्राम पानी का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में जितनी ऊर्जा का इस्तेमाल होती है, उसे बड़ी कैलोती कहते हैं।
1 बड़ी कैलोरी = 1000 छोटी कैलोरी
मानव शरीर को हर काम को करने के लिए कैलोरी की खपत करनी पड़ती है। यहाँ तक की सोने, साँस लेने और दिल की धड़कनों के लिए कैलोरी आवश्यक होती है। शरीर कैलोरी के अभाव में कोई भी आंतरिक एवं बाह्य कार्य नहीं कर सकता है। अगर आपके शरीर में खपत के लिए कैलोरी ही न हो तो सभी शारीरिक अंग काम करना बंद कर देंगे।
हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने लिए भोजन करना पड़ता है। अत: कह सकते हैं कि आवश्यकता की सारी कैलोरी हम अपने खाने पीने की सामग्री से प्राप्त करते हैं।
शारीरिक आवश्यकता के अनुरूप कैलोरी न मिलने से शरीर जल्दी थक जाता है और लम्बे समय तक ऐसा चलने पर कुपोषण की स्थिति बन जाती है। ऐसा नहीं है कि आप इस चक्कर में इतना खाने लगें कि कैलोरी की अधिक मात्रा आपको मोटापे का शिकार बना दे। इसलिए मात्र शारीरिक आवश्यकता के अनुरूप ही भोजन करना चाहिए ताकि संतुलित मात्रा में कैलोरी मिले।

भोजन के मुख्य तत्वों में कैलोरी

1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट = 4 कैलोरी
1 ग्राम प्रोटीन = 4 कैलोरी
1 ग्राम वसा = 9 कैलोरी

एम्पटी कैलोरी क्या है?

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें कैलोरी के आलावा और कोई भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होता है, Empty Calorie वाले खाद्य कहलाते हैं। जैसे – प्रोटीन, विटामिन या फ़ाइबर इनमें बहुत अधिक कैलोरी होती है। अधिकतर कैलोरी ठोस वसा और शुगर से मिलती है – उदहारण के लिए आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री, चीज़, पिज़्ज़ा, फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। Empty Calorie मोटापे का सबसे बड़ा कारण होती है। इससे जितना दूर रहा जाये उतना ही अच्छा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *