कलाकन्द

कलाकन्द एक स्वादिष्ट मिठाई है जिसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए छेना और दूध दोनों का उपयोग किया है। यह बर्फी दूध और छेने के उपयोग से बनी होने के कारण हेल्थ के लिए भी बेस्ट है। आइए कुछ ख़ास समय पर सबका मुंह मीठा करवाने के लिए ज़ल्दी से कलाकंद बर्फी बनाना सीख लें।

[recipe title=”कलाकन्द मिठाई” servings=”15 piece” time=”65min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/kalakand-barfi-recipe-1.jpg” description=”मिठाइयों में आपने कलाकन्द का नाम ज़रूर सुना होगा। आइए आज हम आपको किचेन में कलाकंद बर्फी बनाना सिखा रहे हैं ताकि आप इसके स्वाद का लुत्फ़ उठा सकें।” print=”false”]

कलाकन्द मिठाई रेसिपी

Kalakand Burfi Recipe in Hindi

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 1½ लीटर दूध
– 2 चम्मच नीबू का रस
– 80 ग्राम पाउडर चीनी
– 1 चम्मच इलाइची पाउडर
– 5 बारीक़ कटा हुआ पिस्ता
– 3 बारीक़ कटा हुआ बादाम
– 1 चम्मच घी
– 6 काजू (इच्छानुसार)
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”कलाकंद बर्फी बनाने का तरीका”]
1. कलाकंद बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले छेना बना लीजिए।

2. छेना बनाने के लिए एक बर्तन में 750 ग्राम दूध को एक बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दीजिए।

3. जब दूध में उबाल आ जाएं तब धीरे धीरे नींबू के रस को डाल दीजिए।

4. थोड़ी देर में जब दूध फट जाए तब छेने को किसी साफ़ कपड़े से छानकर एक प्लेट में निकाल लीजिए।

5. अब बाक़ी बचे 750 ग्राम दूध को गैसचूल्हे पर चढ़ा दीजिए।

6. इसे थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन की तली में लगे नहीं।

7. जब दूध पककर आधा रह जाए तब इस दूध में छेना को मिला दीजिए।

8. इसे चम्मच से चलाते हुए तब तक पकाएँ जब तक यह खोया जैसा दानेदार न दिखने लगे।

9. जब यह खोये/ मावा जैसा दानेदार दिखने लगे तब इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डाल दें।

10. इसे चम्मच से चलाते हुए तब तक पकाइए जब तक कि वह गाढ़ा होकर बर्फी की तरह जमाने लायक न हो जाए।

11. जब यह बर्फी की तरह जमाने जैसा हो जाए तब गैसबर्नर बन्द कर दीजिए।

12. कलाकन्द को बर्फी की तरह जमाने के लिए एक प्लेट में घी को लगा दीजिए।

13. अब कलाकन्द के गाढ़े मिश्रण को इस घी लगी हुई प्लेट में निकालकर अच्छे से जमा दीजिए।

14. इसके ऊपर कटे हुए पिस्ते और बादाम डालकर सजा दीजिए।

15. कलाकन्द जब अच्छे से प्लेट में जम जाए तब आप इसे अपने मनपसन्द आकार में काट लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– कलाकन्द मिठाई के इन टुकड़ों को एक प्लेट में सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords – Kalakand Sweet, Kalakand Barfi Recipe, Kalakand Mithai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *