जादुई शब्द जो हर लड़की सुनना चाहती है

आपको मानना होगा, कि एक लड़की आइ लव यू से आगे कुछ और भी चाहती है। ये जादुई शब्द कुछ और हैं जिन्हें वो सुनना चाहती है। पहली बार मैं और मेरी गर्ल फ़्रेंड साथ में थे और मुझे कसकर सीने से लगा रही थी। मैं अपनी गर्दन पे उसकी गर्म साँसें महसूस कर रहा था। उसके नर्म हाथ मेरी पीठ पर थे और उसके गाल मेरे गालों से चिपके हुए। उसने कहा कि आज गले लगके सारी दुनिया की ख़ुशी मिल गयी और वो मुझसे ऐसे ही लिपटी रहना चाहती थी। ये वो लम्हा था जब वो कुछ भी कुछ भी कहती तो मैं मान लेता। मैं ख़ुद को ख़ूबसूरत नहीं मानता, मगर जिस तरह से वो आँखों में देख रही थी; मुझे उसे पा लेने का गर्व हो रहा था। इस लम्हे में उसने जिस तरह से मुझे देखा, मैं उसकी सारी अनकही बातों को पढ़ लिया। मैं मुस्कुराया और उसके कंधे पर अपना सिर रख दिया और दुआ कि ये लम्हा कभी ख़त्म न हो। कुछ पलों के बाद मैंने अपना बैग उठाया और उसे किस करके उसे अलविदा कहा।

उस शाम मैं ख़ुद अपने ही कहे शब्दों की ताक़त से अंजान था, भले ही वो किसी क्रम में नहीं थे। मगर उसकी बाँहों की एहसास अभी हो रहा है। कैसे मेरे ही कहे शब्दों ने उसे हमेशा के लिए बदल दिया?

जादुई शब्द मन मोह लें

जादुई शब्द जो लड़कियों का मन मोह लेते हैं

किसी की तारीफ़ करना और मुबारक़बाद देना एक आर्ट है। हर आदमी को यह आर्ट आनी चाहिए – ताकि वह समझ सके एक लड़की किस समय क्या सुनना चाहती है? आज हम कुछ बातों की एक फ़ेहरिस्त दे रहे हैं कि जिन्हें लड़कियाँ मौक़े पर सुनना चाहती हैं।

1. आप बहुत ज़हीन हैं

हर लड़की चाहती है कि लड़का उसकी बुद्धिमानी की तारीफ़ करे। ऐसा करने पर ल‌ड़की समझती है कि वह सिर्फ़ ख़ूबसूरत नहीं बल्कि उसके बाद बुद्धिमत्ता भी है। ये जादुई शब्द कितना असरकार है, आपको कहने के बाद ही पता चला जाएगा।

2. आप बहुत ख़ूबसूरत हैं

लड़कियाँ अक्सर अपनी सुंदरता को लेकर डाउट में रहती हैं; अगर आप सुंदर से सुंदर लड़की से भी मिलेंगे तो उसे भी अपनी सुंदरता पर शुबा होगा। ज़रा सी तारीफ़ उसे कॉन्फ़िडेंस देती है, उसे अपने दोस्तों के बीच स्पेशल महसूस कराती है। आपकी गर्लफ़्रेंड तब ख़ुद को सिक्योर महसूस करेगी, जब आपके साथ कोई और लड़की हो। लड़कियाँ में सेंस ऑफ़ सिक्योरिटी बढ़ाकर आप उनका विश्वास जीत सकते हैं। जैसे जैसे नज़दीक़ियाँ बढ़ें, आपको अपनी गर्लफ्रेंड का तारीफ़ भी बढ़ा देनी चाहिए।

3. आप मेरे बेस्ट फ़्रेंड हो

एक लड़की जानना चाहती है कि क्या उनके सम्बंधों में सेक्स से ज़्यादा भी किसी चीज़ का महत्व है। इस कॉन्फ़िडेंस को देकर आप उसे यह महसूस करा सकते हैं वो सिर्फ़ एक सुंदर लड़की नहीं बल्कि वो एक अच्छी शख़्स भी है। ऐसा करके आप उसे सबसे अच्छा दोस्त बना सकते हैं।

4. मुझे आप पर गर्व है

एक लड़की अपने जीवन में बहुत मेहनत करती है; ऐसा करने के बाद क्या वो कोई शिक़ायत सुनना चाहेगी, बिल्कुल भी नहीं। वो बहुत संघर्ष करती है और फिर भी मुस्कुराती है और छोटी-छोटी चीज़ों में ख़ुशियाँ ढूँढ़ती है। आपको उस पर गर्व है इतना कहकर आप उसे सभी दुखों से निजात दिला सकते हैं।

5. आप परफ़ेक्ट हो

आप एक परफ़ेक्ट वुमेन हो, यह कहकर आप से विश्वास दिलाते हैं कि आपने उसे पूरी तरह अपना लिया है। वो ख़ुद को लकी फ़ील करती है और उसे एहसास हो जाता है आपने उसे उसकी सभी कमियों के साथ स्वीकारा है।

रोमांटिक कपल

6. मैं किसी और के साथ नहीं जीना चाहता

ये जादुई शब्द सुनकर लड़की को लगता है कि आप उसके साथ ज़िंदगी बिताना चाहते हैं और उसे पूरी शिद्दत से प्यार करते हैं। यह वो वाक्य है जो लड़की के मन पर गहरा असर करता है और आपसे प्रभावित हो जाती है। ये उसे प्रोपोज़ करने के तरीक़ों में से एक है।

7. आप क्या सोचती हैं?

यह वाक्य लड़की को दर्शाता है कि आप सचमुच उसका ख़याल रखते हैं और उसकी फ़ीलिंग्स व मशविरे को तव्वज़ो देते हैं। एक लड़की हर बात पर अपनी राय रखना चाहती है। यह सवाल पूछकर उसे जता सकते हैं कि उसकी राय आपकी ज़िंदगी में मायने रखती है।

8. आज का दिन कैसा था

हर ल‌ड़की पूरे दिन उसने क्या किया, इस बात को किसी से बाँटना चाहती है। बचपन में माँ के साथ, किशोरावस्था में दोस्तों और भाई बहनों के साथ वह इस बारे में बताती है। लेकिन जब वह आपके साथ प्यार के रिश्ते में होती है तो आपके मुँह से यह वाक्य सुनकर उसे लगता है कि आप उसके दिल की हर बात सुनना चाहते हैं।

9. आप बिस्तर बहुत अमेज़िंग हैं

यह वह कॉम्पलीमेंट है जो हर लड़की सुनना चाहती है, जब आप दोनों में दूरियाँ न रह जाएँ तो बिस्तर पर उसे ज़रूर इस बात का एहसास दिलाएँ और उससे कहें।

10. मैं आपसे प्यार करता हूँ

हालाँकि आपके प्यार की शुरुआत इसी वाक्य से हुई थी लेकिन हर लड़की बार बार ये जादुई शब्द सुनना और कहना चाहती है। यह कहकर आप उससे नज़दीकियाँ बढ़ा सकते हैं। आइ लव यू सुनकर लड़की को आपसी प्रेम की घनिष्ठता का एहसास करती है और यह उसे भावनात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *