मैंगो कुल्फ़ी बनाने की विधि

गर्मी का मौसम हो और ऐसे में अगर कुल्फ़ी, आइसक्रीम खाने को मिल जाए तो इसे खाते ही इस गर्मी में कूल कूल एहसास होता है। गर्मी में कुल्फ़ी या आइसक्रीम हो इसे खाने के लिए कोई भी इंकार नहीं कर सकता। वैसे तो कुल्फ़ी के कई स्वाद जैसे मैंगो कुल्फ़ी, मावा कुल्फ़ी, पिस्ता कुल्फ़ी, चॉकलेट कुल्फ़ी आदि, परन्तु आज हम आप को आम की कुल्फ़ी बनाना सिखायेंगे। तो आइए मैंगो कुल्फ़ी या आम कुल्फ़ी बनाने की विधि सीखते हैं…

मैंगो कुल्फ़ी आम कुल्फ़ी Mango Kulfi Recipe

मैंगो कुल्फ़ी – आम कुल्फ़ी रेसिपी

आवश्यक सामग्री

मैंगो कुल्फ़ी बनाने के लिए आप अपने किचन में निम्न सामान को एकत्रित कर लें…

दूध – 3 कटोरी
खोया / मावा – 300 ग्राम
पके हुए आम के टुकड़े – 2 कटोरी
क्रीम – 3/4 कटोरी
शक्कर – 100 ग्राम
इलाइची पाउड़र – 1 चम्मच
पिस्ता पाउड़र – 1 चम्मच
बादाम पाउड़र – 1 चम्मच
चिरौंजी – 2 चम्मच
बादाम बारीक़ कटा – 1 चम्मच
पिस्ता बारीक़ कटा – 1 चम्मच

मैंगो कुल्फ़ी बनाने का तरीका

  1. पके आम काट कर गुठली और गूदे को अलग कर लीजिए
  2. फिर एक मिक्सर जार में आम का गूदा डालकर पल्प को पतला कर लें।
  3. अब इसमें खोया डालकर फिर से मिक्सर को चलायें जब तक आम और खोया एक न हो जाए।
  4. इस मिश्रण में शक्कर, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता पाउडर, चिरौंजी, बारीक़ कटा पिस्ता और बादाम डालकर मिक्सर में अच्छे से मिक्स कर लें।
  5. अब इस मिश्रण को कुल्फ़ी के सांचे में डालकर 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  6. जब कुल्फ़ी जम जाए तब इसे चाकू की मदद से एक प्लेट में बाहर निकालें और इसमें फ़ालूदा डालकर सर्व करें।

इस तरह आप  भी ठंडी ठंडी मैंगो कुल्फ़ी के स्वाद का मज़ा लीजिए। दूसरों को भी इस कुल्फ़ी का आनंद मिले इसके लिए इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।

Leave a Comment