नाम का पहला अक्षर और लव लाइफ

आपको अगर अपने जीवन में प्यार का इंतज़ार है, या किसी से साथ इंगेज भी हैं तो भी अपने नाम का पहला अक्षर और उसका आपकी लव लाइफ पर असर जानिए। हमारी ये पोस्ट आपको आपके पार्टनर के बारे में बहुत कुछ जानने का अवसर देगी।

आइए देखते हैं आपके नाम का पहला अक्षर आपके या आपके पार्टनर के बारे में क्या कहता है?

नाम का पहला अक्षर

नाम का पहला अक्षर में छुपा किरदार

– जिनका नाम अंग्रेज़ी के ए अक्षर से शुरु होता है, वो प्यार में पारदर्शिता रखने में विश्वास रखते हैं। वो प्यार में सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन उनके प्यार में नफ़ा-नुक़सान देखने की आदत भी होती है।

बी – ये सप्रेभ भेंट और मान सम्मान के प्रति अधिक रुचि रखते हैं। इनको रोमांटिक डेट पर जाना और प्रेम के साथ आउटिंग करना पसंद होता है। लेकिन जल्दी इमोशनल हो जाते हैं।

सी – इनके लिए आपसी सम्बंधों का महत्व अधिक होता है। ये अपनी इच्छाओं और हर शौक़ को पूरा करने लिए तत्पर रहते हैं। दुनिया को अपना दिखाने की हिम्मत होती है।

डी – ये प्यार में केयर, कुछ भी करके उसको पाना और पार्टनर की ख़ुशी के लिए त्याग की भावना से ओत प्रोत होते हैं। इनमें प्यार को पाने के लिए जुनून होता है।

– अपने प्रेमी द्वारा नज़रअन्दाज़ किए जाना इन्हें क़तई पसंद नहीं होता है। ये ब्यूटी विद ब्रेन के फ़ार्मूले को बहुत पसंद करते हैं। चिट चैट में समय बिताना की ख़ास आदत शुमार होती है।

एफ़ – इन्हें बिना पार्टनर के लाइफ़ नीरस लगती है। फ़्लर्टिंग करने के बाद भी जीवन आदर्शवाद को महत्व देते हैं। पर्सनालिटी में सेक्सी और अट्रैक्टिव होती है, लेकिन दिल थोड़ा इमोशनल होता है।

जी – ड्रामेबाज़ी इनकी रग रग में होती है। प्यार में लेन देन और सौदेबाज़ी करते हैं। पार्टनर को लुभावनी छेड़छाड़ करके परेशान करने में मज़ा आता है। अपने मतलब की बातों में ज़्यादा ध्यान लगाते हैं।

एच – अपने शर्मीले स्वभाव के कारण प्यार का इज़हर करने में संकोच करते हैं। प्यार में हर छोटी बात का ख़याल रखते हैं। आपसी सहमति से प्यार पाने की कोशिश करते हैं।

आई – इनको समझदार और संजीदा पार्टनर की तलाश रहती है। फ़िल्मी प्यार और दिखावे से दूर रहते हैं। प्यार में भावनाओं को अधिक महत्व देते हैं।

जे – प्यार में रहस्य बनाए रखते हैं। प्यार में वफ़ादारी, ईमानदारी और पारदर्शिता की ख़ाहिश रहते हैं। अपनी ज़बरदस्त निर्णय क्षमता के कारण लव लाइफ़ एंज्वाय करते हैं।

के – ज़िंदगी में रोमांस और सरप्राइज़ बनाए रखने के लिए कुछ भी करते हैं। प्यार को दुनिया के सामने जताने से झिझकते नहीं हैं। आपको ग्लैमर की दुनिया आकर्षित करती है।

एल – अपने प्यार में फैंटेसी जीते हैं। पार्टनर को हर मुश्किल से निकालने का जज़्बा होता है। प्यार में दर्द को अधिक महसूस करते हैं और अपने पार्टनर को ख़ुश रखने में ज़िंदगी बिता देते हैं।

एम – प्यार में दर्द त्याग को गंभीरता से लेते हैं। संवेदनशील स्वभाव इनके दुख का कारण बन जाता है। इन्हें रिश्ता निभाना अच्छे से आता है।

एन – आज़ाद ख़यालात के होते हैं, अपने पार्टनर को बांधकर नहीं रखते हैं। नोंक-झोंक, रूठना-मनाना अच्छा लगता है। ज़िम्मेदारियाँ निभाने में पीछे नहीं हटते हैं।

– ज़िंदगी में प्यार एक बार होता है, इस धारणा में विश्वास रखते हैं। जी-जान से प्यार करते हैं। जीवन-यापन के लिए कमाई को बहुत महत्व देते हैं। अपने पार्टनर से सच्चा प्यार चाहते हैं।

पी – प्यार में ऑब्सेशन की भावना होती है। सुंदर और तेज़ दिमाग़ वाले पार्टनर पर ज़्यादा तव्वज़ो देते हैं। अपनी पब्लिक इमेज को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

क्यू – प्यार में उत्तेजना, उत्साह और रोमांच की चाहत रखते हैं। साथ निभाने की भावना अधिक होती है। साथी को सरप्राइज़ करना अच्छा लगता है।

आर – प्यार के साथ साथ आध्यात्मिक विकास और सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पवित्रता, नैतिकता, आदर्शवाद और मानवता आपका आंतरिक गुण है।

एस – अपनी भावनाओं को चेहरे के पीछे छुपा लेते हैं। भावुक होने के कारण साथी से दुख मिलता है। प्यार में साथ समय बिताना और छुप छुपकर मिलना अच्छा लगता है।

टी – अपने साथी से सभी बातें शेअर करते हैं। इन्हें जल्दी प्यार नहीं होता है, लेकिन जिसे प्यार करते हैं, हमेशा उसके साथ रहते हैं। रोमांटिक प्लेसेज़ और लव सांग के दीवाने होते हैं।

यू – साथी की सिर्फ़ अच्छे गुण देखते हैं, अवगुण को इग्नोर कर देत हैं। ख़याल रखने और बातों को महत्व देने का गुण होने के कारण पार्टनर के साथ ख़ुश रहते हैं।

वी – प्यार में परफ़ेक्शन खोजते हैं। अपनी ख़ाहिशों का अधिक ध्यान देते हैं। पार्टनर के हिसाब से ख़ुद को ढाल लेते हैं। प्यार में ख़ुद को हारता नहीं देख सकते हैं।

डब्ल्यू – इनके लिए प्यार से ज़्यादा अभिमान होता है। पहले प्रपोज़ नहीं करते हैं और प्यार को जल्दी एक्सेप्ट नहीं करते हैं। साथी से बिन कहे सभी बातों को समझने की इच्छा रखते हैं।

एक्स – प्यार से ज़्यादा लव फ़ैंटेसी में समय बिताते हैं। एक से अधिक अफ़ेयर्स होते हैं। सच्चे प्यार की कोई ख़ाहिश नहीं होती है। अधिक भौतिकवादी होते हैं।

वाय – प्यार का बार बार इज़हार करना अच्छा लगता है। प्यार पर अपना अधिकार जमाते हैं। पार्टनर को बांधकर रखने की भावना के कारण ब्रेकअप की नौबत आती है।

ज़ी – मन के मौसम में मोहब्बत के फूल खिलते रहते हैं। ब्रेकअप के फ़ौरन बाद नया पार्टनर ढूँढ़ लेते हैं। जहाँ प्यार मिले वहीं ठिकाना बना लेते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *