पंजाबी दाल मखनी

पंजाबी दाल मखनी पंजाब की एक ख़ास रेसपी है। जिसे आज हम आपको बनाने की आसान सी विधि बताने जा रहे हैं। पंजाबी दाल मखनी उरद दाल, राजमा और कुछ मसालों के उपयोग से बनती है। जिस कारण से इसका स्वाद खाने में बहुत टेस्टी होता है। अगर इसे क्रीम या मक्खन के साथ गार्निश कर सर्व किया जाए।, तो ये खाने में और भी ज़ायकेदार लगती है। जल्दी से पंजाबी दाल मखनी बनाना सीख लें।

[recipe title=”पंजाबी दाल मखनी” servings=”4″ time=”50min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/punjabi-dal-makhani.jpg” description=”दाल हम सभी खाना पंसद करते हैं। आपने दाल मखनी के बारे में ज़रूर सुना होगा या उसे खाया होगा। आज हम आपको पंजाबी दाल मखनी बनाने की विधि बता रहे हैं।” print=”false”]

पंजाबी दाल मखनी रेसपी

Punjabi Dal Makhni Recipe

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 150 ग्राम साबुत उरद दाल
– 60 ग्राम राजमा
– 4 टमाटर का पेस्ट
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”हरे मसाले”]
– 2 प्याज, बारीक़ कटा हुआ
– ½ चम्मच अदरक का पेस्ट
– ½ चम्मच लहसुन का पेस्ट
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”तेल मसाले”]
– ½ चम्मच जीरा
– 2 तेजपत्ता
– ½ चम्मच हल्दी पाउडर
– ½ चम्मच धनिया पाउडर
– ¼ चम्मच गरम मसाला
– स्वादानुसार नमक
– 2 चम्मच तेल
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”गार्निश के लिए”]
– 1 चम्मच हरी धनिया, बारीक़ कटी हुई
– 2 चम्मच क्रीम या मक्खन
– 50 ग्राम दूध
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”पंजाबी दाल मखनी बनाने का तरीका”]
1. सबसे पहले उरद दाल और राजमा को रातभर के लिए पानी में भिगो दें।

2. सुबह उरद दाल और राजमा को पानी से निकालकर एक कुकर में डाल दें।

3. कुकर में नमक और पानी डाल दें।

4. कुकर को ढक्कन से बंद कर गैसचूल्हे पर चढ़ा दें।

5. इसे लगभग 5 सीटी आने तक पका लें और फिर गैस बंद कर दें।

6. अब एक कढ़ाही में गरम तेल में तेजपत्ता और जीरा का तड़का लगाएँ।

7. फिर इसमें कटे हुए प्याज को डालकर हल्का सुनहरा भून लें।

8. फिर इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें।

9. जब यह सामग्री भुन जाए तब इसमें टमाटर का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।

10. अब मसाले को तब तक भूने, जब तक कि मसाला भुनकर तेल न छोड़ दें।

11. भुने हुए मसाले में उबली हुए दाल और राजमा को मिलाकर कलछी से मिला लें।

12. अगर यह मिश्रण गाढ़ा लगे तो आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ा पानी मिला दें।

13. अब इसमें एक उबाल आने दें और फिर दूध डालकर चमचे से चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें।

14. जब यह अच्छे से पक जाए तब गैस बंद कर दें।

15. इसे एक बॉउल में परोस कर ऊपर से क्रीम या मक्खन और हरी धनिया डाल कर गार्निश करें।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम दाल मखनी को आप चावल, चपाती या रोटी के साथ सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *