मूली का पराठा

गरमागरम मूली के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। तो इसके क्रिस्पी और लाजवाब स्वाद को आप भी चखें, इसीलिए आज हम भी आपको मूली का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन बी, और एंथोकाइनिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसीलिए मूली का सेवन आप पराठा, सलाद या रायता बनाकर ज़रूर करें। मूली के पराठों को आप कुछ मिनटों में बना सकते हैं, इसके लिए आप अपने किचन में नीचे दिए गए निम्न सामान को एकत्रित करके रख लीजिए और बताई गई विधि के अनुसार बना लीजिए।

[recipe title=”मूली का पराठा” servings=”8″ time=”00:25:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2016/12/radish-mooli-paratha-1.jpg” description=”अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से युक्त मूली का पराठा हम सभी को खाना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको मूली के पराठे बनाने की विधि बताएंगे।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 400 ग्राम गेंहू का आटा
– 1 चम्मच तेल
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”भरावन के लिए सामग्री”]
– 3 मूली
– 1 छोटा टुकड़ा अदरक का
– 2 हरी मिर्च
– 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनियां
– 1/2 चम्मच भुना जीर पाउडर
– 1 चम्मच अमचूर पाउडर
– 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”मूली का पराठा बनाने का तरीका”]
– मूली को धोकर दोनो ओर से डंठल काटकर कद्दूकस कर लीजिए।

– अदरक को भी छीलकर धोकर कद्दूकस कर लीजिए।

– हरी मिर्च की डंठल तोड़ कर बारीक़ काट लीजिए।

– हरा धनिया के पत्ते तोड़ कर बारीक़ काट लीजिए।

– अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ मूली, अदरक, हरीमिर्च, हरा धनिया, अमचूर पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

– भरने के लिए भरावन की सामग्री तैयार है।

– एक थाल में आटे को छान कर इसमें नमक व 1 चम्मच तेल डालें।

– अब इसमें ज़रूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मीडियम का आटा गूँथ लीजिए।

– गूँथे हुए आटे को सेट होने के लिए 15 मिनट के लिए रख दीजिए।

– अब गूँथे हुए आटे की लोई बनाए।

– एक आटे की लोई को थोड़ा गोल बेलकर इसमें थोड़ा मूली वाला भरावन का मिश्रण भरकर लोई का मुँह अच्छे से बंद कर दें।

– अब भरी हुई लोई को पराठे की तरह बेल लीजिए।

– गरम तवे पर बेले हुए पराठे को डाल दीजिए।

– जब यह नीचे से पकने लगे तब इसे पलट दीजिए।

– अब पराठे पर चम्मच से थोड़ा तेल लगाइए और परांठे को दोनों तरफ़ से सुनहरा सेंक लीजिए।

– सेंकें हुए पराठे को एक प्लेट में निकाल लीजिए।

– बाक़ी आटे से इसी तरह पराठे बनाकर सेंक लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम मूली का पराठा मनपसंद चटनी या मनपसंद अचार या दही के साथ सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- Mooli Ka Paratha Recipe, Muli Ka Paratha Recipe, Radish Paratha Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *