कच्चे केले का हलवा

आज हम आपको कच्चे केले का हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे आप व्रत या उपवास में बनाकर टेस्ट कर सकते हैं या फिर कभी भी इसे ऐसे ही बनाकर परोस सकते हैं। इस हलवे को बनाने में एक बात का अवश्य ध्यान रहें कि कच्चे केले को घी में जितने अच्छे से भुनेंगे हलवा उतना ही स्वादिष्ट बनता है। हलवा बनाते समय आप चीनी की मात्रा को अपने स्वाद के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आइए कच्चे केले के हलवे को बनाना सीख लें।

[recipe title=”कच्चे केले का हलवा” servings=”3-4″ time=”45min” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/raw-banana-halwa-recipe-1.jpg” description=”केले हम सभी खाते हैं। कच्चे केले की सब्ज़ी और कोफ़्ते भी आपने खाए होंगे। आज हम आपको कच्चे केले का हलवा बनाने की विधि बता रहे हैं।” print=”false”]

कच्चे केले का हलवा रेसिपी

Kachche Kele Ka Halwa – Raw Banana Halwa Recipe

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 4 कच्चे केले उबले हुए
– 200 ग्राम चीनी
– 50 ग्राम घी
– 400 मिली. ली. दूध
– 15 काजू
– 12 बादाम
– 28 किशमिश
– 1 चुटकी इलायची पाउडर
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”कच्चे केले का हलवा बनाने का तरीका”]
1. सबसे पहले उबले हुए कच्चे केलों को छीलकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

2. बादाम और काजू को बारीक़ काट लीजिए।

3. एक पैन में घी डाल कर गरम कीजिए।

4. घी के पिघलने पर इसमें मैश किए हुए केले डाल दीजिए।

5. धीमी धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए भून लीजिए।

6. जब यह केला भुनने लगेगा तब यह घी को अलग छोड़ने लगेगा।

7. अब भुने हुए केले के मिश्रण में दूध और चीनी डालकर कलछी से अच्छी तरह मिला लीजिए।

8. लगभग 10 मिनट बाद इस मिश्रण में उबाल आ जायेगा।

9. उबाल आने के बाद इसमें कटे हुए काजू- बादाम के टुकड़े और किशमिश डाल कर मिक्स करें।

10. अब हलवे को कलछी से लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएँ।

11. जब यह मिश्रण अच्छे से गाढ़ा हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए।

12. अब गैसबर्नर बंद कर दीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– हलवे को एक बॉउल में परोस लें।

– कच्चे केले का हलवा एक कटोरी में निकालकर कटे हुए काजू बादाम से गार्निश कर सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *