कच्चे आम का अचार

कच्चा और पका हुआ आम दोनों ही खाया जा सकता है। कच्चे आम का सेवन एसिडिटी, गैस और कब्ज़ जैसी समस्याओं में रामबाण दवा की तरह काम करता है। कच्‍चे आम में आयरन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपकी सेहत का भी ध्यान रखती है। आमतौर पर लोग कच्चे आम की चटनी और पना को टेस्ट करना पसंद करते हैं। इसके अलावा कच्चे आम का अचार भी लोग बहुत पसंद करते हैं। आज हम भी आपको कच्चे आम का अचार बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए नीचे बताई गई विधि का अनुसरण करते जाइए और झटपट आम का अचार बना लीजिए…

[recipe title=”कच्चे आम का अचार” servings=”1kg” time=”7 Day” difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/mango-pickle-recipe-1.jpg” description=”खाने के साथ कुछ चटपटा खाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसीलिए खाने के साथ अचार परोसा जाता है। आज हम कच्चे आम का अचार बनाने की विधि बता रहे हैं।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 1 किलो कच्चा देशी आम
– 300 ग्राम सरसों का तेल
– 2 चम्मच हल्दी
– 3 चम्मच मोटी सौंफ
– 1 चम्मच मेथी दाना
– 1 चम्मच कलौंजी
– 1 चुटकी हींग
– 2 चम्मच लालमिर्च पाउडर
– 2 चम्मच पीली सरसों
– 2 चम्मच नमक
– 1 चम्मच काला नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”कच्चे आम का अचार बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले आम को धोकर इसकी ऊपर की चोपी काट लीजिए।

– फिर आम को बीच से काटकर बीज निकाल दीजिए और इसके 4 से 6 टुकड़े काटकर रख लीजिए।

– कटे हुए आम के टुकड़ों को एक काँच के जार में डाल दीजिए।

– अब इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच हल्दी मिलाकर कांच के जार का ढक्कन बंद करके 2 दिन के लिए धूप में रख दीजिए।

– 2 दिन में आम पानी छोड़ देगा, तब इसका सारा पानी निकाल दीजिए।

– अब आम को एक बर्तन में निकालकर रख लीजिए।

– गरम तवा पर सौंफ, मेथी, कलौंजी, हींग और सरसों को हल्का भून लीजिए।

– फिर इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लीजिए।

– पिसे हुए मसालों को आम में डाल दीजिए।

– अब इसमें लालमिर्च पाउडर, काला नमक और एक चम्मच हल्दी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला दीजिए।

– अब एक बर्तन में तेल को गरम कर लीजिए।

– फिर तेल को हल्का ठंडा करके आम में मिला दीजिए।

– अब इस मिश्रण को कांच के जार में भरकर ढक्कन से बंद कर दीजिए।

– इस जार को धूप में 7 दिन के लिए रख दीजिए।

– 7 दिन के बाद इस चटपटे आम के अचार को खाने के साथ सर्व करें।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– इसका उपयोग आप 1 साल तक रखकर कर सकते हैं।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- Kachche aam ka achar recipe, mango pickle recipe in hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *