कूल्हों को सुडौल बनाने के आसन, व्यायाम, स्ट्रेच और कुछ घरेलू उपाय

अक्सर हम लोग एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने के लिए खाना छोड़ देते है या फिर सिर्फ सलाद ही खा कर काम चला लेते हैं इतना सब करके भी हिप्स या जांघ का फैट कम नहीं होता है। हिप्स को सुडौल बनाने व एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए योग, व्यायाम और स्ट्रेचिंग एक कारगर उपाय है। इससे मांसपेशियां न केवल मजबूत होती हैं बल्कि यह शरीर के अंगों को सही आकार भी प्रदान करती हैं। एक्स्ट्रा फैट या चर्बी को घटाने, कूल्हों को सुडौल आकार देने और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ स्‍ट्रेचिंग जैसे – टॉय सोल्‍जर, फीगर 4 हिप स्‍ट्रेच, बैंडेड चाइड स्‍ट्रेच, डीप स्कवैट आदि कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ व्यायाम जैसे दौड़ना, रस्सी कूदना, साइकिलिंग और कॉर्डियोवैस्कुलर व्यायाम करें। इसके अलावा कुछ योग भी हिप्स के फैट को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं…

कूल्हों को सुडौल बनाने के टिप्स

कूल्हों को सुडौल बनाने के आसन / योग

उत्‍तीथा हस्‍त पादंगुस्‍थासन

सबसे पहले पीठ को सीधा रखें। फिर कमर पर अपने हाथ को रखें। अपना सीधा पैर उठाएं और बाएं पैर के सहारे खड़े रहें। फिर कुछ देर बाद सीधे खड़े हो जाएँ। उसके बाद दूसरे पैर से यही प्रक्रिया को दोहराएँ।

आनंदबालासना

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ। फिर अपने घुटनों को मोड़कर उसे पेट के पास सटाएं। अब अंदर की ओर सांस भरें। अब पैरों को सीधा कर लें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दुहराएँ।

शालभासन

सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएँ। अब अपने हाथों को चेहरे के पास लाते हुए गहरी सांस लें। अब अपने पैरों को एक एक करके ऊपर की ओर उठाएं और शरीर का संतुलन बनाएं।

स्ट्रैच

डीप स्‍क्‍वैट

हिप्स को सही आकार देने के लिए डीप स्‍क्‍वैट एक बढ़िया स्ट्रेच है। बस इसे करते समय सीना सीधा होना चाहिए। अब सीधे खड़े होकर धीरे धीरे नीचे झुकते हुए अपने दोनों हाथों से पैरों की उंगलियों को पकड़ लीजिए। फिर कुछ सेकंड इस अवस्था में रहकर वापस सामान्‍य स्थिति में आ जाए। इस क्रिया को दिन में 10 बार दोहराए, एक्स्ट्रा फैट और बेडौल हिप्स से छुटकारा पाएँ।

फॉरवर्ड लंजेस

हिप्स और जाँघों की मांसपेशियों को सुडौल बनाने के लिए यह अच्छा व्यायाम माना जाता है। सबसे पहले अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएँ। अब धड़ को एकदम सीधा रखें और अपने दोनों घुटनों को धीरे धीरे मोड़ते हुए शरीर को धीरे धीरे नीचे झुकाएं। इस मुद्रा में 5 सेकंड तक रुककर वापस खड़े हो जाएं। अच्छे परिणामों के लिए इसे 5 बार अवश्य करें।

व्यायाम

कॉर्डियोवैस्कुलर व्यायाम

कॉर्डियोवैस्कुलर व्यायाम एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में काफी मददगार है इसीलिए इसे कम से कम आधे घंटे तक करें। ऐसा करने से बेहतर परिणाम कुछ ही दिनों में नज़र आ जायेंगे।

दौड़

शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाने व कूल्हों को सुडौल बनाने के लिए दौड़ एक बेस्ट व्यायाम है। इसको नियमित करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटने के साथ साथ टांगों एवं कूल्हों की मांसपेशियां भी सुडौल होती हैं।

साइकिलिंग

छोटे और सुडौल कूल्हों को पाने व शरीर को फिट रखने के लिए साईकिलिंग एक बेस्ट व्यायाम है। इसीलिए कुछ घण्टे साइकिलिंग अवश्य करें।

घरेलू नुस्खे

नींबू और शहद

सुबह सुबह खाली पेट एक गिलास गरम पानी में एक नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से कूल्हों की चर्बी काफी कम होने लगती है।

गर्म पानी पिएँ

जब भी प्यास सताए तो ठंडे पानी की अपेक्षा गर्म पानी पिएँ, इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है जो शरीर से अतिरिक्त फैट या चर्बी को घटाने में सहायता करता है।

बैठने का समय कम करें

जो लोग ऑफिस का काम करते है उन्हें ज़्यादा देर तक कुर्सी पर बैठ कर काम करना पड़ता है जिससे कूल्हों पर काफी चर्बी जम जाती है। इसीलिए रोज़ाना की दिनचर्या में ऐसे कामों को ज़रूर शामिल करें जिनसे आप कार्यशील बने रहें और एक्स्ट्रा फैट से बच सकें।

Leave a Comment