वेजिटेबल सांभर

सांभर एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे डोसा या इडली के साथ सर्व किया जाता है। अगर सांभर टेस्टी और स्पाइसी होता है तो इडली या डोसा का स्वाद भी बढ़ जाता है। इसीलिए आज हम आपको तीखा और मसालेदार वेजिटेबल सांभर बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। सांभर बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद सब्जियों को जैसे कद्दू, लौकी, गोभी, गाजर, शिमलामिर्च आदि का उपयोग कर सकते हैं। फिर सांभर बनाने के लिए नीचे दी गई सामग्री को किचन में एकत्रित करके रख लीजिए और फिर बताई गई विधि के अनुसार वेजिटेबल सांभर बनाकर डोसा या इडली के साथ सर्व करें…

[recipe title=”वेजिटेबल सांभर” servings=”6″ time=”00:45:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/vegetable-sambar-recipe-1.jpg” description=”दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ परोसी जाने वाली एक विशेष डिश सांभर है। इसे आप अपने किचेन भी बना सकती हैं। हम आपको वेजिटेबल सांभर बनाना बता रहे हैं।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 100 ग्राम अरहर की दाल
– 100 ग्राम तेल
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”हरी सब्ज़ियाँ”]
– 250 ग्राम टमाटर
– 250 ग्राम लौकी
– 250 ग्राम कद्दू
– 50 ग्राम हरे मटर के दाने
– 1 गाजर
– 2 प्याज
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”सूखे मसाले”]
– 2 लाल मिर्च
– ½ चम्मच राई
– ½ चम्मच जीरा
– ½ चम्मच हल्दी
– 4 चम्मच सांभर मसाला
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”वेजिटेबल सांभर बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले अरहर की दाल को बीनकर धोकर आधे घण्टे के लिए पानी में भिगो दीजिए।

– प्याज को छीलकर बारीक़ बारीक़ काट कर रख लीजिए।

– लौकी और कद्दू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

– टमाटर को धोकर छोटे टुकड़ों में काट कर रख लीजिए।

– गाजर को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लीजिए।

– अब भीगी हुई अरहर दाल को पानी से निकालकर अलग रख लीजिए।

– अब गैस चूल्हे पर कुकर को चढ़ा दीजिए।

– फिर इसमें तेल डालकर गरम कर लीजिए।

– जब तेल गरम हो जाए तब इसमें राई, जीरा का तड़का लगाएँ।

– फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भून लीजिए।

– जब प्याज फ्राई हो जाए तब इसमें हल्दी पाउडर डालें।

– फिर इसमें कटी हुई लौकी, कद्दू, गाजर और हरे मटर के दाने डाल दीजिए।

– इसे चमचे से चलाकर 5 मिनट तक फ्राई करें।

– अब इसमें सांभर मसाला, नमक और भीगी हुई अरहर दाल को डालकर चमचे से मिक्स करें।

– लगभग 5 से 10 मिनट बाद इसमें कटे हुए टमाटर के टुकड़े डाल दीजिए।

– इसके बाद इसमें 2 गिलास पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पका लीजिए।

– इसके बाद गैस बंद कर दीजिए।

– कुछ मिनट बाद कुकर का ढक्कन खोलकर चमचे से चलाएँ।

– इसे गैसचूल्हे पर चढ़ा दीजिए।

– अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए।

– फिर इसमें राई और लाल मिर्च का तड़का लगाकर गरमागरम वेजिटेबल सांभर में डाल दीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम स्पाइसी वेजिटेबल सांभर को एक बॉउल में परोस लीजिए।

– सांभर को एक कटोरी में निकालकर डोसा या इडली के साथ सर्व करें।
[/recipe-notes]

[recipe-notes title=”ध्यान रखने वाली बात”]
– सांभर बनाते समय आप अपनी मनपसंद किसी भी सब्ज़ी को डालकर बना सकती है।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- Spicy Vegetable Sambar Recipe in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *