जलन दूर करने वाले 10 फल

प्रकृति अनेक गुणों की खान है। प्रकृति में ऐसे अनेक पौधे, फल और सब्जियां मौजूद है जो हमें कई रोगों से भी बचाते हैं। तो आज हम आपको प्रकृति में उपलब्ध होने वाले दस एंटी इंफ़्लेमेटरी फल या जलन दूर करने वाले दस फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फलों के नियमित सेवन से आप जलन व सूजन जैसी समस्या से बचें रहेंगे।

जलन दूर करने वाले दस एंटी इंफ़्लेमेटरी फ़्रूट

ग्रीन टी

Green tea ग्रीन टी
एक शोध के मुताबिक ग्रीन टी हमें कई बीमारियों से दूर रखती हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व पाएं जाते हैं, जो हृदय व कैंसर सम्बंधित बीमारियों के ख़तरे से बचाती है। ग्रीन टी के उपयोग से एक्स्ट्रा फ़ैट भी बहुत तेज़ी से कम होता है।

पपीता

पपीता
Papaya, Papita, पपीता

पपीता कई पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। इसमें विटामिन सी और ई के साथ साथ पापेन नाम का एंज़ाइम पाया जाता है। पापेन में एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जलन व सूजन को दूर करती है। पपीता में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे इसके सेवन से आप ताउम्र जवां बने रह सकते हैं। इसीलिए पपीता को सौन्दर्य निखारने के लिए भी उपयोग करते हैं। इसकी इसी ख़ूबियों के कारण इसको फ्रूट ऑफ़ द ऐंजल कहा जाता है।

एवोकैडो

Avocado
Avocado

एवोकैडो को एंटी इंफ़्लेमेटरी फल है। इसमें फ़ाइबर, पोटैशियम, सेचुरेटिड फैट और विटामिन बी 6 जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाएं जाते है। यह हृदय को स्वस्थ रखता है तथा पेट की जलन व सूजन को भी दूर करता है।

टमाटर

Tamatar Tomato टमाटर
Tamatar, Tomato, टमाटर

टमाटर भी गुणों की खान है। टमाटर के नियमित सेवन से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। टमाटर में सिट्रिक एसिड और मौलिक एसिड पाया जाता है। जो एंटासिड के रूप में काम करता है और पेट की जलन को भी समाप्त करता है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक तत्व कैंसर जैसे रोग से बचाता है।

कीवी

kiwi fruit
Kiwi fruit, किवी फल

कीवी भी कई पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। इसमें 27 प्रकार के एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व पाएं जाते है। ये तत्व शरीर की जलन व सूजन को समाप्त करने में सक्षम है।

नींबू

नींबू के फ़ायदे
Nimbu, नींबू

नींबू एंटी इंफ़्लेमेटरी फ़ूड है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नींबू के सेवन से भी पेट की सूजन और जलन दूर हो जाती है।

गाजर

Carrot
Carrot, Gajar, गाजर

गाजर में विटामिन और मिनरल्स अधिक पाएं जाते हैं। इसमें पैक्टिन नामक फ़ाइबर पाया जाता है जो पेट की सूजन को समाप्त कर देती है।

बादाम

Badam Almond बादाम
Badam, Almond, बादाम

अब तक आप सब याद्दाश्त बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करते आये हैं लेकिन बादाम के सेवन से पेट की जलन व सूजन भी दूर होती है साथ ही साथ यह हृदय रोग से भी बचाता है क्योंकि बादाम में भी एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व फ़्लेवेनाइड्स पाया जाता है।

ब्रोकली

ब्रोकोली खाने के स्वास्थ्य लाभ
Broccoli, ब्रोकोली

ब्रोकली में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। इसमें में सेप्रोफेन नामक एंटी इंफ़्लेमेटरी तत्व पाया जाता है जो दिल व पेट की जलन दूर करता है तथा कैंसर रोग से भी बचाता है।

ब्लूबेरीज़

Blue berries
Blue berries, ब्लू बेरी

ब्लूबेरीज़ में बायो एक्टिव पदार्थ एंथोकायनिन्स पाया जाता है जो पेट की जलन को समाप्त करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *