दही बेसन वाले आलू

आलू में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन बी जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही भी कैल्शियम से युक्त होता है। इसीलिए आज हम भी आपको दही बेसन वाले आलू बनाने की सरल विधि बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बहुत ही आसान है इसे बनाने के लिए आलू उबली हुई, दही फेंटा हुआ, बेसन और कुछ मसाले चाहिए। फिर इसे बनाने के लिए हमारे द्वारा बताई गई विधि को पढ़ कर एक एक स्टेप के अनुसार बनाते जाइए…

[recipe title=”दही बेसन वाले आलू” servings=”4″ time=”00:45:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/07/dahi-besan-wale-aloo-lajawabkhana.jpg” description=”रोज़ एक तरह से बनाई हुई आलू सब्ज़ी खाके अगर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको दही बेसन वाले आलू बनाने की विधि बता रहे हैं। इसे आज बनाकर सबको खिलाइए।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 250 ग्राम आलू उबली हुई
– 250 ग्राम दही फेंटा हुआ
– 1 चम्मच बेसन
– 50 ग्राम तेल
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”सूखे मसाले”]
– ½ चम्मच जीरा
– ½ चम्मच राई
– 1 चम्मच धनिया पाउडर
– ½ चम्मच हल्दी पाउडर
– ½ चम्मच लालमिर्च पाउडर
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

इसे भी पढ़िए – दही आलू की सब्ज़ी बनाने की विधि

[recipe-ingredients title=”गार्निश करने के लिए”]
– 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”दही बेसन वाले आलू बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले उबली हुई आलू को छील कर काट कर रख लीजिए।

– एक बर्तन में बेसन, दही और 1 कप पानी डालकर अच्छे से फेंट कर घोल तैयार करके रख लीजिए।

– एक कढ़ाही में गरम तेल में राई और जीरा डालें।

– फिर इसके बाद हल्दी पाउडर और उबले कटे हुए आलू को डालकर फ्राई कर लीजिए।

– फिर इसमें नमक, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर कलछी से चलाते हुए 5 मिनट तक फ्राई कर लीजिए।

– अब इसमें बेसन और दही का घोल डाल दीजिए।

– इसे लगातार कलछी से चलाते हुए लगभग 15 मिनट तक पकने दीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– अब इसे एक बॉउल में परोसकर ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिए।
– इसे एक कटोरी में निकालकर रोटी या पराठा के साथ सर्व करें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords– dahi besan wale aalo, yogurt gram flour potato curry

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *