दही का सेवन करने से लाभ

दही/ yogurt और दही से बने कई खाद्य पदार्थों का जैसे लस्सी, छाछ, रायता आदि का आप सब ने सेवन ज़रूर किया होगा। आज हम आपको इसी दही में छुपे गुणों को बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से हम स्वास्थ्य और रोग मुक्त रह सकते हैं। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ़्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही में कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा 18 गुना ज़्यादा होती है। यानि हड्डियों को मज़बूत बनाने और कैल्शियम को प्राप्त करने के लिए हमें दही का सेवन अवश्य करना चाहिए। तो आइये जानते है कि दही का सेवन करने से हमें क्या क्या लाभ मिलते हैं…

दही का सेवन करने के फ़ायदे

दही का सेवन करने का लाभ

1. अपच की समस्या दूर करता है

यदि अपच की समस्या हो तो काली मिर्च व काला नमक के साथ पिसा हुआ जीरा दही में मिलाकर खाने से अपच की समस्या दूर होती है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

2. पेट को शीतलता प्रदान करता है

दही से बने छाछ या लस्सी को पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसका सेवन पेट को बेहद शीतलता प्रदान करता है।

3. आंतों के रोग में स्वस्थ रखता है

आहार विशेषज्ञों के अनुसार दवाइयों का इस्तेमाल अधिक करने की वजह से आंतों में दिक्कते आने लगती है। अतः इस समस्या से बचने के लिए दही का नियमित सेवन करें।

4. कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है

दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की बेमिसाल क्षमता मौजूद है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कनों को सही बनाए रखता है।

5. हड्डियों को मज़बूत बनाता है

दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों, दांतों और नाखूनों को मज़बूत बनाता है। जिससे मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

6. जोड़ों के दर्द में फ़ायदा मिलता है

जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए दही में हींग का छौंक लगा कर सेवन करें।

7. बवासीर में आराम देता है

दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से बवासीर रोगी को राहत मिलती है।

8. वज़न घटाने में सहायक है

दही का सेवन शरीर की फ़ालतू चर्बी को कम करके वज़न घटाने में सहायक है।

9. सौंदर्य निखारता है

दही सौंदर्य निखारने और कोमल त्वचा प्रदान करने में सहायक है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से त्वचा दमक उठती है।

10. बालों को रेशमी बनाता है

बालों को सिल्की, आकर्षक और रूसी मुक्त बनाने के लिए दही को कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें और मुलायम रेशमी बाल पायें।

तो रोज़ाना दही का सेवन करें और कई रोगों से मुक्त रहें।

Keywords – योगर्ट खाने, Dahi Khane Ke Labh, Yogurt Khane Ke Labh, Dahee Khane Ke Labh, Dahi Ke Sevan Ke Labh, Dahi Ka Sevan, Dahi Ka Sewan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *