मक्के की रोटी और सरसों का साग

पंजाब का सुप्रसिद्ध भोजन मक्के की रोटी और सरसों का साग एक ख़ास व्यंजन है। सर्दियों में अगर यह खाने को मिल जाए तो मुँह का स्वाद और भी बढ़ जाता है। सर्दियों का मज़ा लूटने के लिए आज आप मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाने की विधि जानेंगे।

मक्‍के की रोटी सिर्फ़ मक्‍के के आटे से बनाई जाती है, लेकिन केवल मक्के के आटे से बनाने से यह जल्दी टूट जाती है और लोग इसे हाथ से बना नहीं पाते। इसलिए यदि आपका हाथ सधा हुआ नहीं है तो मक्के के आटे में गेहूं का आटा मिला कर बना लें। इससे मकई की रोटी आसानी से बन सकेगी। हमने भी मकई की रोटी को गेहूं का आटा मिलाकर बनाया है। ताकि आसानी से लोग इसे घर पर बना सकें। इसके अलावा मक्के की रोटी और सरसों का साग को बनाने के बाद आप इसे सलाद, रायता, अचार, पापड़ या छांछ के साथ सर्व कर इसके स्वाद का आनंद उठाएं।

[recipe title=”मक्के की रोटी और सरसों का साग” servings=”3-4″ time=”01:45:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2016/11/makki-di-roti-sarson-da-sag-1.jpg” description=”पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजनों में मक्के की रोटी और सरसों का साग नम्बर वन है। आइए इस खास पारम्परिक व्यंजन को बनाने की विधि सीखते हैं।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”मक्के की रोटी की सामग्री”]
– 500 ग्राम मक्‍के का आटा
– 100 ग्राम गेहूं का आटा
– 2 बड़ा चम्मच मक्खन
– 2 बड़ा चम्मच तेल
– 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
– ½ चम्मच अजवाइन
– ½ गिलास दूध
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”मक्के की रोटी रेसिपी”]

– मक्‍के / मकई और गेहूं के आटे को छानकर इसमें नमक और अजवाइन को मिला लें।

– अब इसमें दूध को अच्छी तरह मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर इसे नरम गूंथ लें।

– इसके बाद आटे को 30 मिनट तक गीले कपड़े से लपेट कर रख दें।

– लगभग 30 मिनट बाद गूँथे हुए आटे की बराबर आकार की 5 या 6 लोइयां बना लें।

– अब हर लोई को चकले-बेलन से या हाथ से रोटी बना कर रख लें।

– अब गरम तवे पर थोड़ा तेल डाल कर चारों ओर फैलाए और फिर मकई की बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर सेकें।

– मकई की रोटी को दोनों ओर से सुनहरा सेंक कर प्लेट में निकाल लें।
[/recipe-directions]

इन्हें देखें – चावल की रोटी चपाती रेसिपी

[recipe-ingredients title=”सरसों के साग की सामग्री”]

– 2 किलो ताज़ा सरसों का साग
– 250 ग्राम आलू
– 100 ग्राम तेल
– 5 हरी मिर्च कटी हुई
– 3 साबुत लाल मिर्च
– ½ चम्मच सरसों के दाने
– 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन
– स्वादानुसार नमक
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”सरसों का साग रेसिपी”]

– सबसे पहले सरसों के साग के पत्तों को तोड़कर बारीक़ काट लें।

– अब इन पत्तों को पानी में अच्छे से धोकर रख लें।

– आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर धोकर रख लीजिए।

– एक कढ़ाही में गरम तेल में साबुत लाल मिर्च, सरसों के दाने, कटा हुआ हरा मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालकर हल्‍का भूनें।

– इसके बाद कटा हुआ सरसों का साग और नमक डालकर इसे ढककर भाप से पकने दीजिए।

– इसे पकाते समय बीच बीच में कलछी से चलाते रहें।

– लगभग 10 मिनट में जब यह साग पक जाए तब ढक्कन खोलकर कलछी से चलाएँ।

– अब इसे 5 से 10 मिनट तक फ्राई कर लें।

– जब यह फ्राई हो जाए तब एक बाउल में सरसों के साग को परोस लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम मकई या मक्के की रोटी पर मक्खन लगाए और सरसों के साग के साथ परोसें।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords – Makke ki roti aur Sarson ka sag, Makki Di Roti Sarson Ka Sag, Makki Ki Roti Sarson Da Sag, Makke Ki Roti Sarson Ka Sag, Corn Flour Flat Bread  Mustard Leaves Curry

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *