दिखने में नींबू भले ही छोटा हो, लेकिन ये बहुत ही कमाल की चीज़ है। नींबू न केवल स्वास्थ्य के लिए फलदायी है, बल्कि ख़ूबसूरती निखारने में भी सहायक है। नींबू केवल स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए ही नही उपयोग किया जाता है बल्कि नींबू से घर की चीज़ें चमकाने में भी उपयोग किया जाता है। आइए फटाफट जानें कि किस तरह से यह छोटा सा नींबू घर को सुंदर बनाने में हमारी मदद कर सकता है।
![नींबू से घर की चीज़ें चमकाने के टिप्स 1 नींबू से घर की चीज़ें चमकाएँ](https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2016/07/lemon-natural-cleanser.jpg)
नींबू से घर की चीज़ें चमकाएँ
1. तांबे के बर्तन को चमकाने के लिए
नींबू के रस में चुटकी भर नमक मिलाएं और तांबे के बर्तन में इस रस को लगा के कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद इसे पानी से धो लीजिए। तांबे के बर्तन एकदम चमक उठेंगे।
2. प्लास्टिक के बर्तन को चमकाने के लिए
प्लास्टिक के बर्तन को चमकाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर प्लास्टिक के बर्तन को अच्छे से रगड़े और फिर पानी से धो लें।
3. लोहे के बर्तन को चमकाने के लिए
लोहे के बर्तन को चमकाने के लिए नींबू के रस को लोहे के बर्तन में रगड़ दें और पानी से साफ़ धो लें। लोहे के बर्तन दूध की तरह चमक उठेंगें।
4. खिड़कियां और शीशे को चमकाने के लिए
खिड़कियां और शीशे को चमकाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इससे घर की खिड़कियां और शीशे को साफ़ कर सकते हैं। जिससे खिड़कियां और शीशे चमकने लगेंगे।
5. किचन के सिंक को चमकाने के लिए
किचन के सिंक को चमकाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं और इस रस को ब्रश में लगाकर अच्छे से रगड़े, ऐसा करने से सिंक चमक उठेगा।
6. बाथरूम का फ़र्श चमकाने के लिए
बाथरूम का फ़र्श चमकाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे बाथरूम के फर्श पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद कपड़े से साफ़ कर दें। बाथरूम की फर्श चमक उठेगी।
इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं और नींबू से घर की चीज़ें चमकाएं। जिससे आपके घर की चीज़ें रोशनी जैसी जगमगाएँ।