पेट में गैस होने पर घरेलू उपचार

जिन लोगों के पेट में गैस अधिक बनती है, वो लोगों से दूर रहने का प्रयास करते हैं। लोग भी उनका पीठ पीछे मज़ाक़ बनाने से नहीं चूकते हैं। इस समस्या की वजह से कई बार लोगों को शर्मिन्दगी झेलनी पड़ती है। हम सभी के पेट में गैस बनती है, लेकिन कब्ज़ और एसिडिटी के शिकार लोग इस समस्या से अधिक परेशान रहते हैं। अधिक समय तक यह समस्या बनी रहे तो बवासीर और अल्सर जैसे रोग में तब्दील हो सकती है। जिससे परेशानी बढ़ जाती है।
आंत में गैस होने पर पेट का दर्द हो सकता है। पेट में बायीं ओर दर्द होने पर हृदय रोग का भ्रम हो जाता है, लेकिन जब दर्द दायीं ओर हो यह अपेंडिक्स भी हो सकता है।
पेट में गैस की समस्या

पेट में गैस बनने की वजह

१. खाना खाने के बाद आपको परस्पर विरोधी भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसी प्रकृति भोजन के अनुकूल नहीं होती है, जिससे पेट में गैस बनती है। उदाहरण के लिए भोजन करने के तुरंत बाद तरबूज न खायें। यह आपके पेट में गैस बना देगा।
२. खाना हमेशा आराम से चबा चबाकर ही खाना चाहिए। लेकिन हम जल्दी में बस खाना ढूस लेते हैं। इससे भी गैस बनती हैं।
३. छोला, राजमा, फूल गोभी, भारी दालें और देर से पचने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस की समस्या हो जाती है।
४. शराब पीने, तला हुआ खाना खाने, अधिक मसालेदार भोजन करने, उड़द की दाल, फ़ास्ट फ़ूड खाने आदि से भी पेट में वायु की समस्या होती है।
५. आज कल पेट में बनने वाली गैस का एक प्रमुख कारण चाय और कॉफ़ी का सेवन अधिक करना है। इससे पेट में अम्लीयता बढ़ती है और यह समस्या हो जाती है।

Reading – Reading Reasons of Gas in Stomach

६. दूध पीने से अपच, अधिक भोजन कर लेना और भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से भी पेट की गैस हो जाती है।
७. बहुत समय तक भूखे रहने से पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है। जिससे हमें पेट में गैस होने लगती है।
८. लीवर में सूजन, गाल ब्लैडर में पथरी, लीवर में चर्बी, मोटापा, डायबिटीज़, अस्थमा, कब्ज़, अपच, पेन किलर दवाओं और अन्य दवाएं खाने से पेट में गैस बन सकती है।
९. उम्र बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र कमज़ोर होने लगता है, जिससे पेट की गैस हो जाती है।
१०. समय पर पेट साफ़ यानि मल त्याग न करने से भी पेट में वायु हो जाती है।

पेट में गैस होने के लक्षण

– पेट में जलन होना
– पेट में दर्द होना
– खट्टी डकारें आना
– छाती में जलन महसूस होना
– अफ़ारा
– पेट भरा भरा सा लगना
– अपच होना
– भूख में कमी
– पेट साफ़ न होना
– पेट से गैस निकलते रहना

पेट में गैस न बने इसके लिए उपाय

पेट में गैस की समस्या हमारे पांचन तंत्र से जुड़ी है और हम सभी इसके शिकार हुए हैं। इस लेख में आप पेट में बनने वाली गैस से बचने और उसे दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे और परहेज़ की जानकारी करते हैं।
१. ज़्यादा देर तक ख़ाली पेट नहीं रहना चाहिए।
२. त्रिफला चूरन के साथ एलो वेरा का रस पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
३. भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पेट में गैस नहीं बनती है और आंतें मजबूत रहती हैं।
४. शरीर से काम लें, व्यायाम और योग ज़रूर करें।
५. खाने के बाद 1 इलायची और 1 लौंग खाने से पेट में अम्लता नहीं होती है। जो गैस बनने का एक कारण है।
६. नींबू चाय भी गैस से छुटकारा दिलाती है। चाय पकने से बाद नींबू डालना चाहिए और चीनी के स्थान पर स्वादानुसार काला नमक प्रयोग करें।
७. खाना खाने के साथ अगर थोड़ी सी अजवाइन भी खा ली जाए तो इससे खाना ठीक से पचता है और गैस नहीं बनती है। जानिए अजवाइन के लाभ और प्रयोग।
८. अजवाइन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक समान मात्रा में मिलाकर चूरन बनाएं। 4 ग्राम चूरन गुनगुने पानी के साथ लेना फ़ायदेमंद होता है।

Reading – Home Remedies for Stomach Gas Problem

९. 5 ग्राम हल्दी या अजवाइन और 3 ग्राम नमक को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेना भी लाभदायक है।
१०. लहसुन की 2 बड़ी कलियों को छोटा छोटा काट लें। इसके ऊपर काला नमक और नींबू का रस डालें। सुबह ख़ाली पेट गरम पानी के साथ इसे निगल से गैस ही नहीं कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है। गर्मी के मौसम में 1 लहसुन की कली बहुत है।
११. खाना बनाने के लिए साधारण नमक के साथ हल्का काला नमक भी डालें।
१२. आधा चम्मच दालचीनी को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। सुबह ख़ाली पेट इसमें शहद मिलाकर पीने से पेट की गैस ख़त्म होगी।
१३. मैदे की रोटी और पूरियां खाने की बजाय मल्टी ग्रेन आटे से बनी रोटियां खाने पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा।

पेट की गैस से तुरंत आराम पाएं

– 1 चम्मच पिसा जीरा ठंडे पानी में घोलकर पी सकते हैं। जीरा बीज बहुत ही लाभकारी है।
– 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ चुटकी भर काला नमक खा सकते हैं।
– थोड़े से मेथी दाना पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। इसे पीने से फ़ौरन आराम मिलेगा।
– पानी में अदरक उबाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है।
– 2 छोटे चम्मच नींबू का रस और सेंधा नमक गुनगुने पानी में मिलाकर चुस्कियां लेकर पिएं।
– हींग और साधारण नमक को समान मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण का 1 चम्मच गुनगुने पानी से साथ लेने से पेट की गैस निकल जाती है।
Keywords – Pet mein gas, Pet ki gas, Pet mein gas banana, Pet ki gas ka ilaj

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *