कच्चे पपीते का भरवा पराठा

पपीता एक पौष्टिक फल है जिसका उपयोग कई तरह के व्यंजन बनाकर भी किया जाता है। कच्चे पपीते के व्यंजन स्वादिष्ट होते हैं और इन व्यंजनों के सेवन से आपको कई सारे पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। इसीलिए आज हम आपको कच्चे पपीते का भरवा पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। सर्दियों के मौसम में गरमागरम चाय और चटनी के साथ कच्चे पपीता के भरे हुए पराठे का स्वाद ज़रूर चखें।

[recipe title=”कच्चे पपीते का भरवा पराठा” servings=”4″ time=”00:45:00″ difficulty=”Medium” image=”https://lifestyletips.in/wp-content/uploads/2017/03/papita-bharwa-paratha-1.jpg” description=”कच्चे पपीते की सब्जी आपने ज़रूर बनाई होगी, आज हम आपको कच्चे पपीते का भरवा पराठा बनाना बता रहे हैं। इसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे।” print=”false”]

[recipe-ingredients title=”आवश्यक सामग्री”]
– 300 ग्राम आटा
– स्वादानुसार नमक
– सेंकने के लिए तेल
[/recipe-ingredients]

[recipe-ingredients title=”भरावन की सामग्री”]
– 500 ग्राम पपीता कद्दूकस किया हुआ
– 4 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
– 2 चम्मच हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
– 1 चम्मच अमचूर पाउडर
– 1 चम्मच हरा मिर्च बारीक़ कटा हुआ
– 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 चम्मच जीरा
[/recipe-ingredients]

[recipe-directions title=”कच्चे पपीते का भरवा पराठा बनाने का तरीका”]
– सबसे पहले एक थाल में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर मिला लीजिए।

– फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मीडियम का आटा गूँथकर रख लीजिए।

– भरावन की सामग्री बनाने के लिए एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें।

– फिर इसमें जीरा डाल दीजिए।

– फिर इसमें पपीता, अदरक, नमक, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए।

– सारी सामग्री को कलछी से चलाते हुए मिक्स कर लीजिए।

– अब इसे कुछ मिनट के लिए ढककर धीमी आँच पर पकाइए।

– लगभग 5 मिनट बाद ढक्कन खोलकर इसमें अमचूर पाउडर मिलाइए।

– अब इस सामग्री को कलछी से चलाते हुए 5 मिनट तक फ्राई कर लीजिए।

– अब ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिए।

– पराठे के लिए भरावन की सामग्री तैयार है।

– गूँथे हुए आटे की लोइयाँ बना लीजिए।

– अब एक लोई के बीच में थोड़ी भरावन की सामग्री भर दीजिए।

– फिर लोई के मुँह को चारों ओर से बंद कर दीजिए।

– अब इसे बेलकर पराठा तैयार कर लें।

– मध्यम आंच पर गर्म तवे पर हल्का तेल लगाए।

– फिर बेले हुए पराठे को डालकर सेंक लें।

– जब पराठा एक तरफ़ से सेंक जाए तब इसे पलटकर दूसरी तरफ़ भी तेल लगाकर सेंक लीजिए।

– इसी तरीक़े से बाक़ी पराठे बना कर रख लीजिए।
[/recipe-directions]

[recipe-notes title=”परोसने का तरीका”]
– गरमागरम कच्चे पपीते का भरवा पराठा रायता या मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए।
[/recipe-notes]
[/recipe]

Keywords- Kachche Papite Ka Bharwa Paratha Recipe, Raw Papaya Bharwa Paratha Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *