हम लोग नियमित कोई न कोई फल अवश्य खाते हैं लेकिन उन फलों में छुपे सेहत के राज़ को नहीं जानते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे ही फल सेब के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत से भरपूर हैं। अंग्रेजी में क्या ख़ूब कहा गया है, कि “एन एपल ए डे”, कीप्स द डॉक्टर अवे” अर्थात् रोज़ सेब खाने से डॉक्टर का खर्चा बच सकता है।
सेब का वैज्ञानिक नाम Malus Domestica है। सेब फल लाल या हरे रंग दोनों रंग के होते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं इसलिए इनके नियमित सेवन से हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। सेब के नियमित सेवन से कैंसर, मोटापे, मधुमेह जैसे रोगों से बचे रहते हैं। सेब एक रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फ़ाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है।

सेब खाने के अदभुत लाभ
1. सेब के पौष्टिक तत्व
सेब खाने से विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैगनीज़, कॉपर, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी1 तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं।
2. कैंसर से बचाए
एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से Elegic Acid पाया जाता है जो कैंसर के कारणों को ख़त्म कर उन्हें निष्क्रिय बनाता है।
3. कोलेस्ट्रॉल को कम करिए
सेब में घुलन शील फ़ाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।
4. विषैले पदार्थों को निष्काषित करे
एक शोध के अनुसार सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व एक विषनाशक पदार्थ है। इसलिए इसके नियमित सेवन से कई विषनाशक पदार्थ जैसे शीशा, पारा आदि शरीर से निष्काषित हो जाते हैं और आप कई रोगों से बचे रहते हैं।
5. पाचन में सहायक
सेब में फ़ाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सहायक है। सेब को छिलके के साथ सेवन करने से कब्ज़ भी ठीक रहता है।

6. मोटापे से बचाए
सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व पचन और पाचन की गति को धीमा कर देता है। जिससे भूख कम लगती है और आप भोजन कम करते है। जिस कारण से आप मोटापे से बचे रहते है।
7. एनीमिया से बचाए
सेब में आयरन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिससे यह आयरन की कमी को दूर कर एनीमिया रोग से बचाता है।
8. मधुमेह से बचाए
सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन नामक तत्व ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी को शरीर में पूरा कर शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा को सामान्य करता है। जिससे मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है।
9. प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाए
लाल सेब में क्वरसिटिन नामक एंटीओक्सिडेंट तत्व पाया जाता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाता है।
आज से ही नियमित सेब खाएं और रोगों को हमेशा के लिए दूर भगायें।