शरीफा का सेवन करने के फायदे

शरीफा टेस्टी और हेल्दी फल है लेकिन लोग इस फल के फ़ायदे को नहीं जानते हैं। यह फल हल्की ठंड की शुरुआत के साथ यानी सितंबर से नवंबर के आस-पास आता है। शरीफा खाने से यह शरीर को शीतलता और एनर्जी देता है। डाइजेशन सिस्टम ठीक करने के साथ-साथ न्यूट्रीशन से भरपूर है। दिल को स्वस्थ रखने में बहुत फ़ायदेमंद है। आइए आपको शरीफा का सेवन करने के लाभ बताते हैं।

शरीफा खाने के लाभ

शरीफा का सेवन और लाभ

1. दिल और शुगर की बीमारी

शरीफा का सेवन दिल के साथ शुगर के लेवल को भी सामान्य रहता है। शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे ख़ून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव नियंत्रित हो जाते हैं। साथ ही साथ दोनों तरह की शुगर को संतुलित रहता है। इसमें शरीर में होने वाली शुगर को सोख लेने का गुण होता है। जिससे यह रक्त में शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखता है।

2. दिमाग़ के लिए फ़ायदेमंद

आज के जमाने में दिमाग़ की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ख़ासकर तनाव के कारण चिड़चिड़ेपन की समस्या ज़्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्रोत शरीफा खाने से दिमाग़ को शीतलता मिलती है। यह आपको चिड़चिड़ेपन से बचाकर निराशा को दूर रखता है।

3. आँखों और जोड़ों को लाभ

शरीफा आँखों की देखने की पावर को बढ़ाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन होता है। इससे चश्मे का नम्बर बढ़ने से भी आसानी से रोक सकते हैं।  शरीफे में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में पानी को संतुलित करता है और इस तरह से जोड़ों के हानिकारक अम्ल को हटा देता है, जो अम्ल अर्थराइटिस का मुख्य कारण है।

3. बॉडी को एनर्जी दे

अगर आपको कमज़ोरी का एहसास होता है और शरीर में ऊर्जा की कमी हो रही है तो शरीफा आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। यह बहुत ही अच्छा एनर्जी का सोर्स है। शरीफा का सेवन करने से थकावट और माँसपेशियों की कमज़ोरी आपको महसूस नहीं होगी।

4. एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

शरीफे में विटामिन सी बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है। विटामिन-सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता है। दिन में एक बार शरीफा खाना चाहिए ताकि बीमारियों से दूर रहें।

5. वज़न बढ़ाने में सहायक

शरीफा में वज़न बढ़ाने की भरपूर क्षमता होती है। इसको लगातार खाकर वज़न आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

4. दाँतों और एनीमिया का दुश्मन

शरीफा आपके दाँतों की सेहत के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद है। इसको नियमित खाकर आप दाँतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। यह ख़ून की कमी यानी एनीमिया से बचाता है। इसका हर दिन इस्तेमाल करन से ख़ून की कमी दूर हो जाती है।

Leave a Comment