कौन से फल गर्भावस्था के समय न खाएं

माँ बनना एक सुखद एहसास होता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखेंं। अपने खान पान में किस तरह के बदलाव करें। चूँकि इन बातोंं का जानना एक माँ के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि कौन से फल गर्भावस्था के समय महिलाओं को नहीं खाने चाहिए…

कौन से फल गर्भावस्था के समय नहीं खाने चाहिए

ये तीन फल गर्भावस्था के समय न खाएं

1. कच्चा पपीता

गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है।

पका पपीता खा सकती हैं…

गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करता है। शहद और दूध के साथ मिश्रित पका पपीता गर्भवती के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है।

पपीता मिल्क शेक बनाने की विधि

2. अनानास

गर्भावस्था के समय अनानास खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से भी जल्दी प्रसव की संभावना बढ़ जाती है।

3. अंगूर

डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें।

गर्भावस्था के दौरान, रखें अपना ध्यान…

गर्भवती स्त्रियों को विशेषज्ञों की सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह है कि वे स्वच्छ और ताजा भोजन करें, फलों को धुलकर खायें। गर्भ के समय फल और सब्ज़ी को आहार के रूप में ज़रूर लें।

गर्भावस्था के समय क्या खाना चाहिए

  • पनीर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
  • पौष्टिक दालों का सेवन करें।
  • फल युक्त सब्ज़ियों का नियमित सेवन करें।
  • चावल और मोटे अनाज से बना खाना ज़रूर खाएँ।
  • हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन अवश्य करें।
  • व्यंजनों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों का समावेश करें तो गर्भ के समय उन्हें कम परेशानियाँ होंगी।
  • खाने में कैलोरी की मात्रा अधिक कर देनी चाहिए। जिससे माँ और बच्चे को भरपूर आहार मिल सके।
  • पौष्टिक आहार लें, ये पौष्टिक ख़ुराक बच्चे के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।

जानिएगर्भावस्था से जुड़े अंधविश्वास – देश और विदेश

आगे से ध्यान रखेंगे कि प्रेगनेंसी में कौन से फ्रूट नहीं खाने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *