आज के इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में पूरा जीवन अस्त व्यस्त सा रहने लगा है। यहां तक कि न समय पर खाना न समय पर सोना, बस काम करते रहना। परिणामस्वरूप सेहत का बिगड़ जाना, वजन बढ़ जाना आदि समस्याएं शरीर को परेशान करने लगती है। शरीर के काम करने की क्षमता कम हो जाती है। शरीर में एनर्जी भी कम होने लगती है और आप बेहद सुस्त सुस्त से रहने लगते है। ऐसे में शरीर को एनर्जी प्रदान करने व शरीर के वजन को कम करने और कैलोरी बर्न करने के लिए नियमित इन व्यायाम को अपनाएं और चुस्त दुरुस्त शरीर पाएं और फिर से फुल एनर्जी के साथ काम पर लग जाएं…

कैलोरी बर्न करने के उपाय
1. रस्सी कूद
यक़ीनन आप सबने बचपन में रस्सी तो बहुत कूदी होगी और इसके बारे में सोचते ही पुरानी यादें भी ताज़ा हो गई होंगी। तो आज फिर से रस्सी कूदना शुरू कर दें क्योंकि यह एक अच्छा व्यायाम है जिसे नियमित करने से ढेर सारी कैलोरी बर्न होती है और आप फ़िट भी रहते हैं।
2. स्केवट्स
स्केवट्स यानि अलथी पलथी मार कर बैठना।यह एक सरल व्यायाम है।यह शरीर को मज़बूत बनाने और कैलोरी बर्न करने में सहायक है। यह वज़न को नियंत्रित करने तथा हिप्स की मसल्स को टोन करने में भी मदद करता है।
3. पुशअप
पुशअप दिल के लिए और कोर्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।इसे करने से पोश्चर भी अच्छा रहता है और बैक पेन से राहत मिलती है।

4. लेग्स
लैग्स की मसल्स को टोन करने के लिए लैग्स करना बेहतर रहता है। लैग्स की अलग अलग व्यायाम करने से कैलोरी बर्न होती है और लेग्स ख़ूबसूरत नज़र आते हैं।
5. रनिंग
रनिंग भी एक अच्छा व्यायाम है जिसे करने से आप स्वस्थ और तनाव मुक्त रहते है। इस वर्कआउट को नियमित करने से आप स्लिम और ख़ूबसूरत दिखेंगे।

6. साइक्लिंग
यह भी एक अच्छी एक्सरसाइज़ है जिससे पैर मज़बूत व शक्तिशाली बनते हैं। वज़न को कम करने व कैलोरी बर्न करने के लिए साइक्लिंग ज़रूर करें। इसे नियमित करने से आप छरहरी काया भी पा सकते हैं।
7. स्वीमिंग
तैराकी, यह एक अच्छा वर्क आउट है। स्वीमिंग करने से आप फ़न भी महसूस करते हैं और इसे करने से चुस्त और दुरुस्त भी रहते हैं।
इन व्यायाम को नियमित अपनाएं और स्वस्थ शरीर के साथ साथ सुंदर सुडौल वज़न पाएं।
Keywords – Fitness Tips in Hindi, Fitness Exercises, Health & Fitness, Burn Calories, Burn Extra Calories