दिल की बीमारी से बचने के उपाय

बदलते समय में गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई तरह की बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इनमें से कुछ तो डॉक्टरी इलाज करने से थोड़े समय में ठीक हो जाती हैं। लेकिन बहुत से ऐसी भी हैं जो ज़िंदगी भर साथ रहती है। इनमें से कुछ तो जानलेवा भी हो जाती हैं। कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी कुछ ऐसे ही रोग हैं। अक्सर खानपान और अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण आज हृदय रोग आम बात लगने लगे हैं।

दिल की बीमारी कई तरह की होती है। छाती में संक्रमण, दिल का बढ़ना, दिल का काम करना रुक जाना, कार्डिआक सिंड्रोम, दिल की धड़कन तेज़ होना, हार्ट ब्लॉकेज, कार्डिओवस्कुलर बीमारी और दिल का दर्द इन्हीं में से एक है।

दिल की बीमारी से बचे

हृदय रोग होने पर व्यक्ति की नसें ब्लॉक होने लगती हैं। दिल की बीमारी से बचने के लिए व्यक्ति का कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखना पड़ता है।

दिल की बीमारी से छुटकारा पाने के नुस्खे

1. दिल को स्वस्थ रखने के लिए फल और हरी सब्ज़ियों का सेवन करें। इनमें कैलोरी कम होती है लेकिन विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं।

2. कम चर्बी वाले आहार का सेवन करें। इसलिए आप मांसाहारी खाना और जंक फूड न खाएं।

3. साबुत अनाज खाने से दिल स्वस्थ रहता है। दलिया साबुत अनाज का बढ़िया उदाहरण है। इसे खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। दलिया खाने के फायदे भी जान लीजिए।

4. खाना बनाने के लिए सरसों का तेल या फिर जैतून के तेल प्रयोग करें। इससे दिल की बीमारी 70% तक कम होती है।

5. हर दिन 50 ग्राम ग्वारपाठा खाली पेट खाएं तो कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। दिल बीमारियों से बचा रहता है।

6. हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए लौकी का सेवन करें। लौकी उबालकर उसमें धनिया, जीरा और हल्दी मिलाकर पकाएं। इस सब्ज़ी को हफ्ते में 3 बार तक खाने से फायदा होता है।

7. बादाम में विटामिन और हाइ फाइबर होता है। जो दिल की बीमारी नहीं होने देता है। जानिए किन 6 चीज़ों में हाइ फाइबर होता है।

8. अर्जुन छाल और प्याज को समान मात्रा में पीस लीजिए। रोज़ आधा चम्मच दूध के साथ इसका सेवन करने से दिल की बीमारी खत्म होती है।

9. गाजर के जूस में शहद मिलाकर पीने से हृदय रोग ठीक होते हैं।

10. कच्चा लहसुन रोज़ सुबह खाने से रक्त संचार ठीक रहता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इससे कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता है। जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है।

दिल की बीमारी से बचाव

Dil ki Bimari se Bachne ke Upay

11. दूध में आंवला चूर्ण मिलाकर पीने से दिल की बीमारी नहीं होती है।

12. रातभर भीगी उड़द दाल को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे दूध और मिसरी के साथ खाने से हार्ट अटैक आने की संभावना नहीं रहती है।

13. देशी गाय के घी में गुड़ मिलाकर पीने से दिल की कमज़ोरी दूर हो जाती है।

14. अनार के जूस में मिसरी मिलाकर हर रोज़ सुबह शाम पीने से दिल मजबूत होता और हार्ट अटैक का डर नहीं रहता है।

15. सेब का जूस और आंवले का मुरब्बा खाने से दिल स्वस्थ रहता है।

सावधानियाँ

  • सही खानपान की आदतें बनाएं। इससे हार्ट ब्लॉकेज नहीं होगा।
  • कम कैलोरी मगर विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर से भरपूर खाना खाएं।
  • तैराकी, लम्बी दूरी टहलना, व्यायाम और योग को अपनाएं।
  • फास्ट फूड, तला भुना, ज़्यादा चिकनाई वाला खाना कम से कम खाएं।
  • धूम्रपान और शराब से परहेज करें।

Leave a Comment