गर्मी और लू से बचने के आसान उपाय

चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और मौसम के बढ़ते तापमान के कारण हमारे शरीर का ताप भी बढ़ जाता है, इसलिए हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर के ताप को नियंत्रित रखें। क्योंकि गर्मियों में हमारा पाचन-तंत्र कमज़ोर हो जाता है, इसलिए ताज़ा, हल्का और सुपाच्य भोजन करें और पानी ख़ूब पिएं। शरीर में पानी की कमी बिलकुल भी न होने दें। आज हम गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े बताने जा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में तले भुने, चिकनाई वाले और मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इस मौसम में फल, हरी सब्ज़ियों के सलाद और जूस का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इस मौसम में टमाटर, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, गन्ने का रस, हरी मिर्च, पुदीना, नींबू और प्याज का सेवन करते रहना चाहिए। इन सबके सेवन से आप स्वस्थ भी रहेंगें तथा आपको गर्मी से राहत भी मिलेगी।
गर्मी और लू से सेहत का ख़याल

गर्मी और लू से बचने के लिए ये सब खाएँ

1. नींबू पानी

गर्मियों में नींबू पानी को पीने से शरीर को ताज़गी मिलती है। इसका नियमित सेवन शरीर के वज़न को कम करने में भी सहायक है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। अगर पेट में दर्द, कब्ज़, दस्त हो तो नींबू के रस में थोड़ी सी हींग, काली मिर्च, अजवाइन, नमक , जीरा मिलाकर पीने से स्वास्थ में लाभ प्राप्त होता है।

2. तरबूज का रस

तरबूज के रस का सेवन एसीडिटी को दूर भगाता है तथा दिल के रोग, डायबिटीज़ आदि रोगों से भी बचाता है।

3. पुदीने का शरबत

गर्मी में पुदीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। पुदीने को पीसकर स्वादानुसार नमक, भुना जीरा मिलाकर सेवन करने से लू, बुखार, उल्टी व गैस जैसी समस्याओं में काफ़ी लाभ प्राप्त होता है। यह आपको गर्मी और लू से राहत देने में सक्षम है।

4. ठंडाई

गर्मी में ठंडाई के सेवन से आप ठंडे व कूल रहेंगे। यह बनाने में भी बेहद आसान है।

5. गन्ने का रस

गर्मी में गन्ने का रस सेहत के लिये गुणकारी औषधि है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं। इसे पीने से आप लू से बचे रहते हैं। बुखार होने पर गन्ने का रस पीने से बुखार जल्दी उतर जाता है। गन्ने के रस में नींबू मिलाकर पीने से पीलिया रोग से भी बच सकते हैं।

6. छाछ या लस्सी

भोजन के बाद 1 गिलास छाछ या लस्सी ज़रूर पीना चाहिए इसे आप मीठी और नमक डालकर नमकीन बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें पुदीना, काला नमक और जीरा मिलाकर पीने से एसीडीटी की समस्या से निजात मिलती है। गर्मी में राहत और ताज़गी भी मिलती है।

7. खस का शरबत

गर्मी में खस का कूल कूल शरबत दिमाग को ठंडक प्रदान करता है। इसको बनाने के लिए खस को धोकर सुखाकर इसे पानी में उबालें और स्वाद अनुसार चीनी मिलाकर ठंडा होने दें। फिर इसे छानकर बर्फ़ मिलाकर सेवन करें।

8. सत्तू

यह भुने हुए चने और गेहूं को पीसकर सत्तू बनाया जाता है। यह एक एक शीतल पेय आहार है जिसको गर्मी में पीने से शीतलता मिलती है। कुछ लोग इसे चीनी मिलाकर तथा तो कुछ लोग नमक मिलाकर इसका सेवन करते हैं।

9. कच्चे आम का पना

कच्चे आम का पना गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को नियंत्रित करके गर्मी और लू से बचाता है तथा हाजमे के लिए भी लाभकारी है। इसे बनाना भी आसान है। पहले कच्चे आम को पानी में उबालकर उसका गूदा निकाल लें। फिर इसमें भुना जीरा, सौंफ, धनिया, पुदीना, काला नमक तथा आम के गुदे को मिलाकर पना तैयार करें और पिएं। इसए पीने से गर्मी और लू से राहत मिलती है।
गर्मी में इन चीज़ों का सेवन करें और भीषण गर्मी और उनसे होने वाले कई रोगों से अपना बचाव करें।
Keywords – garmi aur loo se bachne ke upay, heat stroke se bachne ke upay, garmi aur lu se bachne ke tips

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *