पत्ता गोभी के फ़ायदे

पत्ता गोभी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद हरी शाक है। जिसे बंदगोभी या करमल्ला भी कहा जाता है। इसका सबसे अधिक उपयोग लोग सलाद बनाकर या सब्ज़ी बनाकर करते हैं। पत्तागोभी में विटामिन ए, फाइबर, बीटा कैरोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, सल्फर, प्रोटीन और खनिज लवण जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे इसके सेवन से आप कई तरह की गम्भीर बीमारियों से बचे रहते हैं। पत्ता गोभी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। तो आइए पत्तागोभी के फ़ायदों के बारे में जानें…

पत्ता गोभी बंदगोभी

पत्ता गोभी के फायदे

१. पत्‍तागोभी में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्‍सीडेंट नामक तत्व पाए जाते हैं। जो झुर्रियों को ग़ायब करने और त्वचा की उचित देखभाल करने में सहायक है।

२. पत्तागोभी में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

३. अगर आपके बाल झड़ते या टूटते हो तो रोज़ाना 50 ग्राम पत्तागोभी चबा चबा कर खाएँ। इससे बालों का झड़ना व टूटना बन्द हो जाता है। इसके अलावा इसका जूस पीने से बालो को मजबूती भी मिलती है।

४. अगर आप पत्तागोभी की सब्ज़ी का कुछ दिनों तक सेवन करते हैं तो इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

५. पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए पत्ता गोभी का सेवन करें क्योंकि पत्तागोभी में फ़ाइबर पाया जाता है जो कब्ज़ और गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें क्लोरीन और सल्फर नामक दो मिनरल्स होते हैं जो पेट को साफ़ रखने में मदद करते हैं।

६. पत्‍ता गोभी में लैक्टिक एसिड काफ़ी मात्रा में पाया जाता है जो मांसपेशियों के घायल होने और उन्हें ठीक करने में सहायक है।

गंभीर बीमारियों का इलाज

७. पत्‍ता गोभी में विटामिन ए पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से शरीर में बीटाकैरोटिन की मात्रा बढ़ती है जिससे आंखे स्वस्थ रहती हैं।

८. जो लोग शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाना चाहते हैं वे लोग पत्तागोभी को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा दोनों कम मात्रा में होते हैं जो वज़न को बढ़ने नहीं देते हैं।

९. बंदगोभी में मौजूद तत्‍व कैंसर की रोकथाम करने में सहायक है। रोज़ सुबह खाली पेट 1/2 कप पत्तागोभी के रस को पीने से इसकी आरम्भिक अवस्था में कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

१०. पायरिया और दांतों की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को रोज़ाना 50 ग्राम पत्तागोभी के कच्चे पत्ते चबा चबा कर खाना चाहिए। इससे पायरिया व दाँतों के अन्य रोगों से छुटकारा मिलता है।

११. पत्तागोभी मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसीलिए मधुमेह रोगी को पत्तागोभी का सेवन किसी भी रूप में अवश्य करना चाहिए।

१२. मूत्र संबंधित किसी भी तरह की परेशानियों को दूर करने में पत्तागोभी का सेवन बहुत फ़ायदेमंद है।

पत्ता गोभी के जूस के फ़ायदे

१. रोज़ाना पत्तागोभी का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

२. पत्तागोभी का रस पीने से ख़ून की ख़राबी दूर होती है और ख़ून साफ़ होता है।

३. पीलिया रोगी के लिए पत्तागोभी का जूस बहुत फ़ायदेमंद है। बराबर मात्रा में गाजर और पत्तागोभी का रस मिलाकर पीने से पीलिया रोग धीरे धीरे ठीक हो जाता है।

Keywords– Pattagobhi, Bandgobhi, Patta Gobhi, Band Gobhi, Green Cabbage

Leave a Comment