30 दिन में वज़न घटाने के टिप्स

हममें से कई लोग सोचते हैं कि खाना कम खाने से वज़न घट जाएगा। लेकिन मोटापा कम करना हो तो खाना कम नहीं बल्कि सही खाना चाहिए। हमें जानना आवश्यक है कि किन चीज़ों को खाने से मोटापा बढ़ता है और कौन सी चीज़ें हमें ताक़त देती हैं। कुछ लोग दिन भर कुछ न कुछ अनाब शनाब खाते रहते हैं। ऐसे लोगों को भूख कम करने के उपाय करने चाहिए। आज हम 30 दिन में वज़न कम करने के टिप्स जानेंगे।
वज़न घटाने और पतली कमर पाने के लिए व्यायाम कीजिए और कम कैलोरी वाला आहार खाएँ। लेकिन अगर आप जल्दी अपना वेट कम करना चाहते हैं तो कम चर्बी वाला संतुलित खाना खाना होगा। खाना ऐसा हो जिससे मेटाबलिज़्म ठीक रहे और आपका पेट भी भर जाए। आज हम आपको वेट कम करने वाले फूड के बारे में बता रहे हैं।
30 दिन में वज़न घटाने के तरीके

30 दिन में वज़न कैसे घटाएँ

1. दलिया

ओटमील में बीटा-ग्लूकन और फ़ाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिससे मेटाबॉलिक हेल्थ बढ़िया रहती है। इसके अलावा ओट्स ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रोल कम करने के साथ-साथ एनर्जी बढ़ाता है, फैट बर्न करता है और पाचन तंत्र को सही रखता है।

2. मिर्च

भूख कम करने और मेटाबलिज़्म बढ़ाने के लिए मिर्च में कैपसिआसिन नामक तत्व होता है जो वेट कम करने में मदद करता है। तीखी मिर्च खाने के साथ खाकर तेज़ी से पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है।

3. पत्तागोभी

न्यूट्रिशन, विटामिन और फ़ाइबर खाने के लिए आपको पत्तागोभी का सेवन करना चाहिए। इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा शून्य होती है। साथ ही शरीर को फैट जमा करने से रोकता है।

4. टमाटर

विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के से युक्त टमाटर में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें 90% प्रतिशत पानी होने के साथ चर्बी घटाने और बॉडी का मेटाबलिज़्म बूस्ट करने का गुण होता है।

5. पुदीना

पाचन तंत्र को मजबूत करने, हाजमा सही रखने, रक्त संचार बढ़ाने के साथ-साथ पुदीना वेट कम करने में भी मदद करता है। खाने से कुछ देर पुदीने की पत्तियाँ सूँघने से भूख कम होती है। पुदीने की चाय पीकर भी वज़न कम किया जा सकता है।

6. सूखे मेवे

अखरोट, बादाम, काजू और दूसरे नट्स खाने से शरीर को पोषण मिलता है। इसमें पोटेशियम, प्रोटीन और फ़ाइबर होता है जो भूख कम करके मोटापा कम करता है।
मोटापा कम करने के टिप्स

7. दालचीनी

बिना कैलोरी बढ़ाये चर्बी घटाने और रक्त शर्करा की मात्रा नियंत्रित करने के लिए दालचीनी का प्रयोग करें। दही, चाय और कॉफ़ी में दालचीनी डालकर खा सकते हैं।

8. ग्रीन टी

मेटाबलिज़्म और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ग्रीन टी का सेवन करें। इसमें ईजीसीजी नामक तत्व के कारण ऐसा होता है। दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी पीने से फैट बर्न होता है।

9. ब्राउन ब्रेड

गेहूँ के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड रोटी के बराबर फायदेमंद होती है। इसलिए मैदे वाली व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन कीजिए।

10. हल्दी

शरीर में चर्बी जमा होने से रोकने के लिए खाने में हल्दी का प्रयोग ज़रूर कीजिए।

11. खट्टे फल

विटामिन सी युक्त फल खाने से चर्बी घटती है। खट्टे फलों में संतरा, मौसमी, अंगूर और नींबू शामिल हैं। संतरे का जूस सुबह नाश्ते में पीने से काफ़ी फ़ायदा मिलता है।

12. सेब

विटामिन सी और आयरन युक्त सेब पोषक तत्वों की खान है। साथ ही इसमें फ़ाइबर होता है जो पाचन तंत्र ठीक रखता है और चर्बी घटाता है।

13. नारियल तेल

खाना पकाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें। यह शरीर की कलोरी कम करने के साथ भूख भी कम करता है।
पतली कमर पाने के उपाय

14. ब्राउन राइस

ब्राउन राइस में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। जो शरीर में फैट को कम कर सकता है। इसलिए सफेद चावल की जगह इसे खाएँ।

15. अंडे की सफेदी

मेटाबलिज़्म बूस्ट करने के लिए विटामिन बी12 का प्रयोग करते हैं। जो अंडे की सफेदी में पर्याप्त मात्रा में होता है। सुबह सुबह इसे नाश्ते में खाना चाहिए। अंडे के सफेद वाले भाग में सैचुरेटेड प्रोटीन होता है, जिससे स्टैमिना बढ़ता है।

वेट कम करने के लिए व्यायाम

1. कम के बल ज़मीन पर लेट जाएँ। दोनों पैरों के घुटने मोड़कर छाती के पास लाएँ। अब हाथों से 10-15 सेकेंड के लिए पकड़ लें। इस व्यायाम को डबल लेग स्ट्रेच कहते हैं। मोटापा कम करने के लिए 5 से 7 बार करें।
2. किसी चटाई पर पीठ के बल लेट जाएँ। अपने हाथों को सिर के पीछे क्रास कर लें। अब अपने पैरों को हवा में साइकिल की तरह चलाएँ। फिर बायीं कोहनी से दायें घुटने को और दायीं कोहनी से बायें घुटनों छूने की कोशिश करें। वेट कम करने की यह एक्सरसाइज़ साइकिल क्रंच कहलाती है। रोज़ इसे 8 से 10 बार करें।
शरीर की तंदरुस्ती इस बात पर निर्भर करती है कि हम क्या खाते हैं। वज़न घटाने करने के लिए सही आहार के साथ व्यायाम भी करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *