भूख कम लगने की समस्या का घेरलू इलाज

आज बहुत से लोग भूख न लगने की समस्या से परेशान है। जब भी खाना खाने की बात आती है तो सुनने को मिलता है, अभी भूख नहीं है। बच्चे सारा दिन ऐसी चीज़ें खाते हैं, जिससे उनको भूख लगना कम हो जाता है। भूख कम लगने पर बच्चे खाना पीना बहुत कम कर देते हैं जिससे उनको ज़रूरी पोषण और कैलोरीज़ नहीं मिल पाती है। धीरे धीरे शरीर कमज़ोर दिखने लगता है।

भूख कम लगने के कारण

पहले तो भूख लगने के कारण का पता लगाना होगा, तभी को इलाज कारगर साबित होगा।
– कब्ज़, पेट में गैस या अन्य संबंधित समस्या
– शारीरिक श्रम का अभाव
– मानसिक तनाव और किसी दबाव में रहना
– पाचन शक्ति कमज़ोर होना
– पेट में कोई इंफ़ेक्शन या बीमार होना
– खानपान की ग़लत आदत पड़ जाना
स्मोकिंग करना या स्मोकिंग करने वाले के नज़दीक रहना
भूख कम लगने की समस्या

भूख बढ़ाने के उपाय

इस लेख में बताए गए उपाय करके भूख बढ़ाना बहुत आसान है। आइए जाने की भूख कैसे बढ़ा सकते हैं:
१. दूध वाली चाय ज़्यादा पीना हानिकारक है। इससे भी भूख कम हो जाती है। इसकी जगह ग्रीन टी का सेवन कीजिए। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट के विकार खत्म होते हैं।
२. खाना खाने से आधा घंटा पहले अदरक के छोटे टुकड़े पर सेंधा नमक लगाकर खाने से खाने भूख बढ़ती है।
३. कब्ज़ की वजह से भूख न लगे तो रात को सोने से पर गुनगुने दूध या पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण खाने से लाभ मिलता है। इससे पेट की सफ़ाई होती है और कब्ज़ खत्म हो जाता है।
४. एक चम्मच अजवाइन खाना खाने से पहले चबा चबाकर खाने से भूख बढ़ जाती है।
५. दिन भर में कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में रात का रखा बासी पानी पीने से पेट साफ़ होता है और भूख बढ़ती है।
६. हमेशा परिवार के सदस्यों एक साथ मिलकर भोजन करना चाहिए। इससे अकेले बैठकर खाना खाने की तुलना में हम ज़्यादा भोजन कर पाते हैं।
७. भूख कम लगने समस्या हो तो थोड़ी थोड़ी देर पर काला नमक चाटने से भूख बढ़ती है।
८. एक गिलास लस्सी या फिर छाच में काला नमक, साधारण नम और जीरा पाउडर डालकर नियमित पीने भूख खुल जाती है।

Reading tips to increase apetite…

bhookh badhane ke upay
९. पक्का हुआ टमाटर खाकर भी भूख बढ़ायी जा सकती है।
१०. पकी हुई इमली का गूदा, 2 कली लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को गिलास पानी में उबाल कर इसे छान लें। यह काढ़ा पीने से भूख बढ़ जाएगी।
११. मानसिक तनाव, दबाव और डिप्रेशन से बचने के लिए अध्यात्म और योग का सहारा लें।
१२. योग, व्यायाम और खेल कूद करने से भी भूख कम लगने की शिक़ायत दूर होती है।
१३. अधिक से अधिक सलाद और ताज़े फलों का सेवन कीजिए।
१४. फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स आदि खाने से बचें।
१५. स्मोकिंग करते हैं या स्मोकिंग करने वालों के साथ रहते हैं तो खाना खाने के बाद 1 घंटे तक और सुबह खाली पेट स्मोकिंग मत करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *