वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

वजन बढ़ाने के लिए या घटाने के लिए सही खानपान और नियमित व्यायाम करना चाहिए। कई लोगों का विचार है कि ज़्यादा चर्बी वाला खाना खाकर आराम करने से वजन बढ़ जाएगा। इस उपाय से शरीर फूल जाएगा, लेकिन गठीला और फुर्तीला नहीं बनेगा। शरीर बीमारियों का घर बन जाएगा।

कई लोग कहते हैं कि मैं खाने पीने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन वजन नहीं बढ़ा। अगर अब तक वजन बढ़ाने के उपाय कारगर नहीं रहे हैं तो इस लेख को ध्यान से पढ़िए। इसमें आपको वजन न बढ़ने के कारण और मोटा होने के उपाय दोनों मिलेंगे।

वजन बढ़ाने के लिए सही डायट

सबसे पहले तो शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाना होगा ताकि पाचन तंत्र स्वस्थ रहे और जो खाएं वह शरीर में लगे।

वजन बढ़ाने के लिए आहार

एक सही डाइट चार्ट बनाकर आपको विटामिन, मिनिरल्स, प्रोटीन और फाइबर वाला खाना खाएँ। इस लेख में बताएंगे कि किन किन चीजों को खाने से ये सब पोषक तत्व आपको मिलेंगे।

1. आलू

कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाने के लिए ज़रूरी है। आलू में यह पर्याप्त मात्रा में होता है। उबला हुआ आलू या आलू की सब्ज़ी खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है।

2. दूध और केला

सुबह शाम दूध केला खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका सेवन पेट के लिए भारी होता है, इसलिए रोज़ व्यायाम भी करें।

3. दलिया

दलिया फाइबर ही नहीं बल्कि बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होता है। वज़न घटाने के लिए ही नहीं बल्कि वज़न बढ़ाने के लिए भी रोज़ एक कटोरी दलिया खाना फायदेमंद होता है।

4. दालें

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। इससे माँसपेशियों का विकास होता है। सभी तरह की दालें, अंकुरित दालें, मूँगफली, चना, सोयाबीन, पनीर और टोफू आदि प्रोटीन का स्रोत हैं। माँसाहारी लोग अंडा, चिकेन और मछली का सेवन कर सकते हैं।

5. दुग्ध पदार्थ

पनीर और दूसरे दुग्ध पदार्थ कैल्शियम का स्रोत हैं। इन्हें खाने हड्डियाँ मजबूत होती हैं। पनीर ज़्यादा कैलोरी वाला खाना है, इसे खाने से वजन बढ़ता है।

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएँ

6. देशी घी

वजन बढ़ाने के लिए खाने में देशी घी का प्रयोग करें। दाल और रोटी के साथ 1 चम्मच घी रोज़ खाएं। एक चम्मच घी में 1 चम्म्च चीनी मिलाकर रोटी या पराठे के साथ खाने से बहुत शक्ति मिलती है। इस उपाय को 3 महीने करने पर चमत्कारिक परिणाम दिखते हैं।

7. भरपूर नींद

खानपान और व्यायाम के साथ भरपूर नींद लेना भी शरीर के विकास के लिए ज़रूरी है। इससे शरीर का मेटाबलिज्म बढ़ता है, इससे शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। दुबले पतले लोगों को कम नींद आती है। व्यायाम और घर के दूसरे काम करके शरीर को थका सकते हैं। जिससे अच्छी नींद आती है।

8. मीठा खाना

मीठे खाने में कैलोरी ज़्यादा होती है। दैनिक आहर में मीठा खाना खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

9. सूखे मेवे

जाड़ों के मौसम में रात को सोने से पहले 5 बादाम और 10 काजू खाएँ। लगातार नियमित इसका सेवन 3 महीने तक करें।

10. योग और व्यायाम

स्वस्थ शरीर पाने के लिए आपको योग और व्यायाम करना चाहिए। साथ ही साथ लम्बी चाल से टहलें, तैराकी करें और साइकिल चलाएं। वजन बढ़ाने से पहले स्वस्थ होना ज़रूरी है।

मोटा होने के लिए क्या न करें

– कभी भी वजन बढ़ाने के लिए दवाइयों का प्रयोग न करें।

– वेट गेन प्रोटीन पाउडर का प्रयोग न करें।
इनके प्रयोग से वजन बढ़ जाता है लेकिन साइड इफेक्ट भी होते हैं। जब इनका इस्तेमाल बंद किया जाता है, वजन कम होने के साथ ही शरीर की ताकत भी कम हो जाती है।

क्या बीयर पीने से वजन बढ़ता है

बीयर पीने से आपका शरीर फूल सकता है, लेकिन इस उपाय से सभी को बराबर लाभ मिलेगा इसका कोई प्रमाण नहीं है। एक आम मान्यता है कि बीयर के साथ ज़्यादा कैलोरी वाला भोजन जैसे अंडे और चिकेन आदि खाने से शरीर मोटा होता है। इस बारे में कोई तथ्य परक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Comment