बाजरा के फायदे और औषधीय गुण

आज अधिकतर लोग केवल गेंहू के आटे से बनी रोटी खाते हैं जबकि पहले लोग गेहूं के साथ साथ मोटा अनाज जैसे जौ, चना, बाजरा, ज्वार और मकई के आटे की रोटियाँ खाते थे। मोटा अनाज पौष्टिक तत्वों से युक्त और सेहत के लिए लाभदायक होता है। जबकि आज के समय में सबसे ज़्यादा लोग गेंहूँ का उपयोग करने लगे हैं जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाता है। अगर आपको मोटे अनाज के अनगिनत फायदे जान लें तो यकीनन आप आज से इन मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, जौ, जई और चना आदि का सेवन करना शुरू कर देंगे। तो आइए आज बाजरा के फायदे एवं औषधीय गुण जानें…

बाजरा के फायदे और औषधीय गुण

सर्दियों के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में बाजरा से बनी रोटी, लड्डू, खिचड़ी व टिक्की को सबसे ज़्यादा खाना पसंद किया जाता है। बाजरा / Bajra / Millet की प्रकृति गरम होती है। इसमें ऊर्जा अधिक होती है जिससे बाजरा खाने वाले अधिक शक्तिशाली व एनर्जेटिक बने रहते हैं। इस लेख में आपको बाजरा के फायदे बताएंगे।

1. पोषक तत्व

बाजरा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, फास्फोरस, फाइबर (रेशा), विटामिन बी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।

2. दिल की बीमारी

बाजरा मैग्नीशियम और पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर दिल की बीमारियों से बचाता है और आपको सेहतमंद बनाता है।

3. पाचन क्रिया में सहायक

बाजरा में में फाइबर अधिक होता है जो पाचन क्रिया को ठीक रखकर हाजमे को दुरुस्त रखता है। साथ ही गैस, कब्ज और एसिडिटी से बचाता है।

4. कैंसर से बचाए

बाजरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। यह जानलेवा कैंसर की रोकथाम भी करता है।

5. वज़न घटाने में सहायक

बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो जाड़े में बाजरा का सेवन करें। बाजरा में फाइबर होने के कारण पेट भरा-भरा रहता है और भूख कम लगती है। जिससे वज़न कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

बाजरा का सेवन

6. ऊर्जा प्रदान करें

बाजरा ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है। बाजरे में ऐसे कई प्राकृतिक गुण मौजूद हैं, जिससे इसके सेवन से थकान नहीं लगती है। पूरे दिन एनर्जेटिक बने रह सकते हैं।

7. डायबिटीज से बचाव

नियमित रूप से बाजरे के सेवन करने से डायबिटीज का ख़तरा कम हो जाता है।  डायबिटीज के मरीज इसे ज़रूर खाएँ।

8. हड्डियों को मजबूत बनाए

बाजरा खाने से कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों को मजबूती देता है, जिससे आस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से भी बचाता है।

9. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भावस्था में बाजरे का सेवन फायदेमंद है। बाजरा में कैल्शियम और आयरन भरपूर पाया जाता है। इसीलिए बाजरा की रोटी या बाजरे की खिचड़ी बनाकर ज़रूर खानी चाहिए।

10. अस्थमा

अस्थमा रोग से राहत पाने के लिए बाजरा का सेवन ज़रूर करें।

Keywords – bajra ka sevan, bajra ke fayde, bajra ke aushadhiya gun, bajre ke fayde, bajre ka sevan, bajre ke gun, millet health benefits

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *