गर्मी और लू से बचने के लिए क्या करें

गर्मियों के मौसम में सूरज का पारा बढ़ जाता है, जमीन का पानी सूख जाता है, हवा खुश्क हो जाती है और तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वातावरण में होने वाले इस बदलाव के कारण हम मनुष्यों जीवों को बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण शहर और गांव का तापमान 45 डिग्री के पार चला जाता है। आज भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ जाती है और सूखे जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। गर्मी में शरीर में पानी कम हो जाता है, जिसका एक कारण अधिक पसीना बहना है। गर्मी में कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। अत: गर्मी और लू से बचने के लिए उपाय करने ज़रूरी हैं।

गर्मी और लू से बचने के उपाय

गर्मी के कारण होने वाली बीमारियां

गर्मी का मौसम बहुत ही गर्म होता है इसका प्रमुख कारण धूप का बहुत तेज होना है। इस मौसम में उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मी में हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

गर्मी और लू से बचने के लिए क्या करें

हम लोग कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर गर्म धूप के थपेड़े और लू से बचे रह सकते हैं।

  • रोजाना 2 से 3 लीटर ताजा पानी पिएं।
  • एसी कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत धूप में जाने से बचें।
  • तेज धूप से आने के बाद भी एसी और कूलर का इस्तेमाल तुरंत ना करें।
  • खाली पेट तेज धूप में बाहर ना जाएं। जब भी बाहर जाएं तो पानी पीकर ही जाएं और अपने साथ पानी की एक बोतल रखें।
  • सूती और हल्के रंग के ढीले ढाले कपड़े पहनें।
  • गर्मी में ज्यादा चाय और मसालेदार चीजों का सेवन ना करें।
  • बीड़ी, सिगरेट और शराब शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं इसलिए इनका सीमित सेवन करें।
  • तेज धूप में नंगे सर, नंगे पांव और बिना कपड़े पहने न निकलें।
  • गर्मी और लू से बचने के लिए हमेशा बाहर जाते समय टोपी या छाते का इस्तेमाल करें।
  • शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करें जैसे सत्तू छाछ, छाछ, मट्ठा, लस्सी, शरबत आदि।
  • इसके अलावा आप योग के द्वारा भी गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

गर्मी और लू से बचने के लिए घरेलू उपाय

गर्मी की ऋतु में खाने पीने का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर हम सभी गर्मी और लू से बचे रह सकते हैं।

१. बेलगिरी

बेलगिरी का शरबत पीने से शरीर की गर्मी खत्म हो जाती है। इसके साथ ही या मोटापा घटाने में भी मददगार है।

२. लौकी

लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से डीहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। गर्मियों के सीजन में लौकी का सेवन सब्जी, रायता या जूस के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ दूसरी सब्जियां भी हैं, जैसे तरोई, कद्दू, खीरा, उबले आलू, दही आदि।

३. पानी

गर्मी के मौसम में गला सूखना आम बात है। गला सूखना डीहाइड्रेशन की निशानी है। गर्मियों के सीजन में नियमित और थोड़ी थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए। खोई हुई तरोताजगी पाने के लिए आप मुंह पर पानी की छींटे भी डाल सकते हैं।

गर्मी से बचने के लिए पानी पिएं

४. जलजीरा

गर्मियों के मौसम में पेट की बीमारियां, पित्त और घमौरियां आदि बहुत परेशान करती हैं। इनके उपचार के लिए जलजीरा पीना फायदेमंद होता है।

५. धनिया

सूखा धनिया पानी में भिगोकर अच्छे से मसल लें। फिर इस मसले हुए पानी को छानकर इसमें चीनी मिलाएं। इसे शरबत के रूप में पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

६. प्याज

गर्मियों के मौसम में लू से छुटकारा पाने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज को जीरे के साथ भूनकर खाने से पाचन क्रिया नार्मल होती है और शरीर का तापमान भी नॉर्मल रहता है।

७. इमली

इमली के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसे पानी में चीनी के साथ घोलकर पिएँ। इससे पेट की गर्मी निकल जाती है।

८. गाय का दूध

गाय के दूध में पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर पीने से शरीर को बहुत आराम मिलता है।

९. खीरा

खीरा एक प्राकृतिक माश्चराइज़र है। खीरे का जूस चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक के साथ-साथ सनबर्न से निजात भी मिलती है। पिसी हुए चंदन, खीरे का जूस, ग्लिसरीन की कुछ बूंदें और गुलाबजल आपस में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।

१०. मुल्तानी मिट्टी

धूप में घूमने से हमारे चेहरे की रंगत खत्म हो जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक लगाने से चेहरे की रंगत तो वापस आती ही है साथ ही साथ चेहरे को ठंडक भी मिलती है।

११. विटामिन

गर्मियों के मौसम में ऐसे बहुत से फल मिलते हैं, जिनमें विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे फलों का सेवन करने से गर्मी का असर कम हो जाता है। काले अंगूर नींबू और संतरा कुछ ऐसे ही फल हैं, जिनका जूस पीने से आपको गर्मी और लू से राहत मिल जाएगी।

१२. पुदीना

पुदीना शरीर की गर्मी को फौरन निकाल देता है। पुदीना खाने से बुखार, पेट की जलन, लू और गैस की समस्या सब दूर हो जाती है।

१३. दही, लस्सी और छाछ

गर्मी के मौसम में दही खाना और लस्सी पीना सबसे बेस्ट माना गया है। छाछ में थोड़ा जीरा और काला नमक डालकर पीने से पेट की परेशानी नहीं होती है। गर्मी से बचने के लिए आप ठंडाई भी पी सकते हैं।

१४. नारियल पानी

नारियल के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है इसलिए गर्मी में नारियल पानी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

१५. नींबू पानी

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। गर्मी से निजात पाने के लिए आप शिकंजी का सेवन कर सकते हैं।

१६. फ्रूट जूस

गर्मी में ताजे फलों का रस पीने से ठंडक मिलती है। आप स्ट्रॉबेरी, पपीता, संतरा, अंगूर आदि के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह जूस शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पेट को भी ठंडक पहुंचाते हैं।

garmi aur loo se bachne ke upay

१७. एनर्जी ड्रिंक

गर्मी में लू लगने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप ग्लूकोज या इलेक्ट्रोलाइट साल्ट या फिर कोई दूसरा एनर्जी ड्रिंक जरूर पिएँ। एनर्जी ड्रिंक दिन में कम से कम 3 बार पीना चाहिए।

लू से बचने के उपाय

जब हम धूप में बाहर निकलते हैं तो गर्म हवा हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है। यही गर्म हवा लू लगना कहलाती है। जिसकी वजह से हमारे शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे हमारा शरीर नहीं झेल पाता है। ऐसे में शरीर से बहुत पसीना निकलता है और शरीर में पानी कम होने लगती है। जिससे सर दर्द बुखार जैसी समस्याएं हो जाती हैं। कमजोर शरीर वाले व्यक्तियों को चक्कर भी आ जाते हैं।

कुछ सावधानियां रखकर हम सभी गर्मियों में लू से बच सकते हैं।अगर किसी को लू लग जाए तो बताए गए उपाय जरूर करें। शरीर में पानी की ज्यादा कमी होने पर और बताए गए उपाय करने पर भी आराम ना मिल रहा हो तो रोगी को फौरन ही डॉक्टर के पास ले जाएं, ताकि उसे सही इलाज मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *