ब्रोकली के फायदे और नुकसान

Broccoli in Hindi: ब्रोकली की सब्जी खाने वालों को ख़ूब सारा न्यूट्रीशन मिलता है। ब्रोकली फूलगोभी और पत्तागोभी फ़ैमिली का सदस्य है। इस फ़ैमिली का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिक्का है। ब्रोकोली को पकाकर खाने की अपेक्षा उसे उबालकर खाना कहीं अधिक फ़ायदेमंद होता है। ब्रोकली की सब्जी अनेक पोषक तत्त्वों का स्रोत है। इसमें आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हैं। साथ ही इसमें फ़ाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। आप ब्रोकली का सलाद, करी, सूप या तल-भूनकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए ब्रोकली के फायदे (Benefits of Broccoli in Hindi) जानकर इसे अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही हम आपको ब्रोकली के नुकसान से भी अवगत कराएंगे।

ब्रोकली के फायदे नुकसान

 

ब्रोकली के फायदे

1. इम्यून पॉवर

रोगों से लड़ने के लिए आपके शरीर में इम्यूनिटी अधिक होनी चाहिए। ब्रोकोली में उपस्थित विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

2. मधुमेह

मधुमेह और हड्डियों का कैल्शियम खोना आज एक आम बात हो चली है, ब्रोकोली में पाया जाने वाला क्रोमियम आपको इन समस्याओं से बचाने में कारगर हो सकता है।

3. आंखों की देखभाल

मोतियाबिंद और मस्कुलर डीजेनरेशन जैसी समस्याओं से बचना है तो ब्रोकली खाएं क्योंकि इसमें बीटा-कैटरीन नामक पोषक तत्त्व होता है। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है।

4. त्वचा की देखभाल

अपनी त्वचा पर यूवी रेडिएशन और सूजन के प्रभाव को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें सल्फ़ोरापेन पाया जाता है।

5. पोषण

ब्रोकली में कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम और ज़िंक होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसी कारण वृद्धों और गर्भवती महिलाओं को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकोली खाने से बोन डेंसिटी बढ़ती है।

6. एनीमिया

आयरन और फ़ोलेट पाये जाने के कारण ब्रोकोली आपको एनीमिया और एल्ज़ाइमर से बचा सकता है।

7. गर्भस्थ शिशु का विकास

यदि आप चाहते हैं कि आपके होने वाले बच्चे का मस्तिष्क स्वस्थ हो तो गर्भवती महिलाओं को नियमित ब्रोकोली ज़रूर खानी चाहिए। इससे भ्रूण के मस्तिष्क सम्बंधित प्रॉब्लम्स को रोकने की ताक़त होती है।

8. कैंसर

फ़ाइटोकेमिकल्स के कारण यह एंटी कैंसर न्यूट्रिशन वेजिटेबल कहलाता है। ब्रोकोली स्तन कैंसर, लंग कैंसर और कोलोन कैंसर के ख़तरे को टालता है।

9. रक्तचाप

ब्रोकली खाने से फ़ाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए ब्रोकली की सब्जी खाकर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

10. दिल की बीमारी

हार्ट अटैक और अन्य दिल की बीमारियों से लड़ने में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन कारगर होता है। यह तत्व ब्रोकली में होता है जो आपके हृदय की धमनियों को मोटा होने से रोकता है।

11. वजन नियंत्रण

वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए ब्रोकोली वरदान है क्योंकि इसमें लो कैलोरी होती है।

12. कोलाइटिस

आंतों में सूजन और इंफेक्शन होना कोलाइटिस कहलाता है। ब्रोकली का सेवन करने से आंतें स्वस्थ रहती हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाले घुलनशील तंतु और रेशे आहारनली में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं। जिससे कोलाइटिस खत्म हो जाती है।

Benefits of Broccoli in Hindi

ब्रोकली के नुकसान

– अति किसी भी चीज की खराब मानी गई है। वैसे तो ब्रोकली के नुकसान कम ही हैं लेकिन अधिक सेवन करने से पेट में गैस और जलन हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हाइ फाइबर फूड है।

थायराइड की समस्या होने पर भी ब्रोक्कोली खाने से बचना चाहिए।

– गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ब्रोकली अधिक नहीं खानी चाहिए।

– एक रिसर्च के अनुसार जिन लोगों की रक्त पतला करने की दवा चल रही हो, उन्हें ब्रोकली का सेवन कम ही करना चाहिए। ब्रोकली में मौजूद विटामिन दवा का प्रभाव बदल सकते हैं।

आपको ब्रोकली के फायदे, नुकसान और गुण पर हमारा लेख कैसा लगा, हमसे जरूर शेअर करें।

Keywords – Benefits of Broccoli in Hindi, Broccoli Ke Fayde, Broc

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *